फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The fun of the rickety vehicles, charging arbitrary fares

Lalitpur News: डग्गामार वाहनों की रही मौज, वसूला मनमाना किराया

Mon, 20 May 2024 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
The fun of the rickety vehicles, charging arbitrary fares
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सोमवार को मतदान के चलते निजी क्षेत्र की अधिकांश बसें निर्वाचन कार्य में लगी हैं। रोडवेज की भी मात्र चार बसें ही चल रही हैं। रविवार को बस से सफर की आस में लोग स्टैंड पर पहुंचे, यहां महज एक दो बसें ही संचालित होती नजर आईं, जो केवल झांसी-ललितपुर रूट पर चल रही थीं। अन्य मार्गों पर यात्रियों को टैक्सी चालकों की मनमानी का शिकार होना पड़ा। चालकों ने सवारियों से मनमाना किराया वसूला। कई लोग डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य जाने के लिए मजबूर हुए। बस स्टैंड पर बसें न होने से सन्नाटा पसरा रहा। सिर्फ तीन रोडवेज बसें व एक-दो निजी बसें चलीं। स्थिति यह रही कि झांसी-ललितपुर रूट पर भी यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।

---
टैक्सी चालकों ने उठाया फायदा: बसों की कमी का फायदा टैक्सी चालकों ने खूब उठाया। उन्होंने भीषण गर्मी में परेशान सवारियों से मनमाना किराया वसूला। कई यात्री किराया सुनकर ही चलता बने। इसके बाद मुख्य मार्गों का रुख किया, जहां डग्गामार वाहनों का सहारा लेकर गंतव्य को रवाना हुए। महरौनी, पाली, बानपुर जैसे स्थानों पर जाने के लिए प्रति सवारी 60 से 100 रुपये लिए गए।
विज्ञापन

---
फोटो- 17
कैप्सन- जितेंद्र रजक
पूरे दिन सड़कों पर बसों की कमी रही। एक भी बस न चलने से आवाजाही में समस्या हुई। डग्गामार वाहनों का सहारा लिया।
- जितेंद्र रजक
---
फोटो- 18
कैप्सन- जगनलाल अहिरवार
बस स्टैंड से एक भी बस महरौनी, मड़ावरा, गौना, नाराहट जाने के लिए नहीं चली। ऐसे में टैक्सियों का सहारा लेकर गंतव्य को पहुंचे।
- जगनलाल अहिरवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article