{"_id":"6aa5b61fe176b79e87099273","slug":"the-forest-department-will-remove-encroachments-from-its-land-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-163000-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: वन विभाग हटवाएगा अपनी जमीन से अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: वन विभाग हटवाएगा अपनी जमीन से अतिक्रमण
विज्ञापन
ललितपुर। वन विभाग राजघाट क्षेत्र में ग्राम चमरऊआ व तालबेहट वन क्षेत्र के ग्राम हंसारकलां में स्थिति अपनी जमीन पर से ग्रामीणों द्वारा तरह-तरह से किए गए अतिक्रमण को हटाएगा। इसके लिए वन विभाग ने अपनी जमीनों का सीमांकन कर लिया है। अब जल्द ही वन विभाग द्वारा इन गांव में किए गए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटवाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
राजघाट क्षेत्र के ग्राम चमरऊआ और तालबेहट-पूराकलां वन क्षेत्र के ग्राम हंसारकलां में वन विभाग की जमीन के बड़े हिस्से पर अतिक्रमण हो गया है। कोई जमीन पर अतिक्रमण कर खेती कर रहा है, तो कोई जमीन पर कब्जा कर अन्य उपयोग में ला रहा है। वन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने पर बड़ी संख्या में लोग वन विभाग की जमीनों पर कब्जा कर निर्माण करने की फिराक में भी है। ऐसे में अब वन विभाग अपनी जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर बड़ी कार्रवाई के मूड में है। वन विभाग ने ग्राम चमरऊआ और हंसारकलां में अतिक्रमण हटाने से पहले अपनी जमीन की नाप-जोख करके सीमांकन कर लिया है और अब जल्द ही वन विभाग पुलिस व प्रशासनिक सहयोग से अतिक्रमण हटाने का काम करेगी। इसके लिए विभाग ने तैयारी कर ली है। प्रभागीय निदेशक वन नवीन प्रकाश शाक्य ने बताया कि ग्राम चमरऊआ और तालबेहट-पूराकलां वन क्षेत्र के ग्राम हंसारकलां में विभाग की जमीन के बड़े हिस्से में कई लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था, जिसका वन विभाग ने सीमांकन कर लिया है और अब जल्द ही उक्त जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।