फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The faces of the beneficiaries blossomed after getting the key of the house.

Lalitpur News: आवास की चाबी पाकर खिले लाभार्थियों के चेहरे

Sat, 08 Jul 2023 12:43 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sat, 08 Jul 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
The faces of the beneficiaries blossomed after getting the key of the house.
तालबेहट। शुक्रवार को विकास खंड के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बीस लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी और चालीस को अतिथियों ने प्रमाण-पत्र दिए। आवास की चाबी पाकर लाभर्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

पूरे देश में एक साथ हाउसिंग फॉर ऑल के लक्ष्य की ओर से 4.51 करोड़ लोगों को एक साथ प्रधानमंत्री आवास की चाबी वितरण का कार्यक्रम था। जिसके तहत विकास खंड के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विजय सिंह, खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार बघेल एवं भाजपा नेता राजू चौबे, नीरज पटैरिया, सुनील त्रिपाठी, राजेंद्र लिटौरिया आदि ने विकास खंड के विभिन्न गांवों से आए बीस लाभार्थियों के आवास पूर्ण होने पर उनकी चाबी दी और चालीस शीध्र ही निर्माण पूर्ण होने वाले लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर खंड विकास अधिकारी ने कहा कि केंद्र व राज्य की सरकार प्रदेश के हर गरीब को नि:शुल्क आवास और शौचालय दे रही है। ग्रामीणों को सरकार की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन दिवाकर नाथ चौबे ने किया। इस मौके पर विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed