फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The face of the district hospital will change with Rs 10 crore, it will be repaired

Lalitpur News: दस करोड़ से जिला अस्पताल की बदलेगी सूरत, होगी मरम्मत

Mon, 12 Feb 2024 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
The face of the district hospital will change with Rs 10 crore, it will be repaired
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल के भवन का दस करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार किया जाएगा। क्षतिग्रस्त दीवारों की मरम्मत कराई जाएगी। अस्पताल के सभी कक्षों के दरवाजे व खिड़कियों में कांच लगाए जाएंगे। वार्ड आधुनिक तरीके से बनाए जाएंगे। शौचालयों का भी निर्माण किया जाएगा।
जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज में तब्दील किया गया है। यहां कई कक्षों में गेट तो कुछ खिड़कियों में कांच तक नहीं हैं। शौचालयों में लगे गेट खराब हैं तो कुछ में पानी नहीं आ रहा है। इससे मरीजों व स्टॉफ को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है, लेकिन अब जिला अस्पताल के भवन को मेडिकल कॉलेज के मानक अनुरूप बनाने के लिए दस करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अस्पताल पूरी तरह आधुनिक नजर आएगा। परिसर में लगे क्षतिग्रस्त टाइल्सों को बदला जाएगा। कक्षों को मानक अनुरूप बनाया जाएगा। भूतल पर अधिकांश चिकित्सकों की ओपीडी संचालित की जाएंगी। पेयजल सुविधाएं बेहतर की जाएंगी।
विज्ञापन

---
आधुनिक शौचालयों का किया जाएगा निर्माण
अस्पताल परिसर में शौचालय बदहाल दशा में हैं। मरीज या स्टॉफ इनका प्रयोग तक नहीं करते हैं। कारण, कइयों में गेट नहीं है तो अधिकांश में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। अब इनका निर्माण किया जाएगा। गेट बदले जाएंगे। पानी की सप्लाई शुरू कराई जाएगी। ---
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों से बंद पड़ी लिफ्ट होगी चालू
जिला अस्पताल में लगभग सात वर्ष से लिफ्ट बंद पड़ी है। स्ट्रेचर से मरीजों को ले जाने में दिक्कत होती है। अस्पताल की लिफ्ट चालू होने से मरीजों को सुविधा हो जाएगी।

---
जिला अस्पताल के भवन का निर्माण किया जाएगा। वार्डों, शौचालय, गेट, खिड़कियाें की मरम्मत की जाएगी। -नवनीत सिंह, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed