फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The face of 34 secondary schools will change with Rs 9.66 crores.

Lalitpur News: 34 माध्यमिक विद्यालयों की 9.66 करोड़ से बदलेगी सूरत

Sun, 09 Jun 2024 03:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
The face of 34 secondary schools will change with Rs 9.66 crores.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। यहां के 34 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की 9.66 करोड़ से सूरत बदलेगी। अतिरिक्त कक्षा कक्ष, मल्टीपरपज हाॅल, बालक-बालिका शौचालय, स्वच्छ पेयजल सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद झांसी ने कार्य कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जिले में 39 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं, इनमें हजारों छात्र-छात्राएं हैं। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत यहां के 34 राजकीय विद्यालयों की सूरत 9.66 करोड़ रुपये की लागत से बदली जाएगी। 23 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, 24 विद्यालयों में मल्टीपरपज हाॅल का निर्माण, 17 विद्यालयों में बालक-बालिका शौचालय और दो विद्यालयों में स्वच्छ पाइप पेयजल का काम कराया जाएगा। इन विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि होगी और यहां छात्र-छात्राओं का नामांकन भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

------
34 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, मल्टीपरपज हाॅल सहित कई कार्य कराए जाएंगे।
ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed