फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The face of 34 government schools will change with Rs 19.86 crore

Lalitpur News: 34 राजकीय विद्यालयों की 19.86 करोड़ से बदलेगी सूरत

Wed, 07 Feb 2024 12:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
The face of 34 government schools will change with Rs 19.86 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन 34 राजकीय स्कूलों की 19.86 करोड़ रुपये से सूरत बदली जाएगी। बालक, बालिका शौचालय, स्वच्छ पेयजल की सुविधा, अतिरिक्त कक्ष, मल्टीपल हॉल सहित अन्य निर्माण कराए जाएंगे। कार्यदायी संस्था जल्द ही निर्माण शुरू कराएगी।
विद्यालयों में सुविधाएं न होने से छात्र छात्राओं और शिक्षकों के समक्ष दिक्कतें खड़ी होती हैं। अब शासन ने प्रोजेक्ट अलंकार के तहत 34 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की सूरत बदलने के लिए 19.86 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। दो विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, 17 विद्यालयों में बालक/ बालिका शौचालय, 23 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा कक्ष और 24 विद्यालयों में मल्टीपल हॉल सहित अन्य निर्माण कराए जाएंगे। एक विद्यालय में स्वच्छ पेयजल की लागत करीब 4.57 लाख, शौचालय की लागत करीब 22.03 लाख, अतिरिक्त कक्षा कक्ष की लागत करीब 17.86 लाख और मल्टीपल हॉल की लागत करीब 47.46 लाख रुपये है। इन कार्यों को कराने के लिए शासन ने आवास विकास परिषद को नियुक्त किया है।
विज्ञापन

----------
प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 19.86 करोड़ से शौचालय, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, अतिरिक्त कक्ष निर्माण सहित मल्टीपल हॉल बनवाए जाएंगे। कार्यदायी संस्था इन विद्यालयों में निर्माण जल्द पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed