फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The enlightened class reviews the works of the government in the society: Minister of State

प्रबुद्ध वर्ग समाज में सरकार के कामों की समीक्षा करता : राज्यमंत्री

Sun, 23 Apr 2023 12:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
The enlightened class reviews the works of the government in the society: Minister of State
ललितपुर। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व जिला प्रभारी रामकेश निषाद ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग हरदम समाज में अग्रणी भूमिका निभाकर सरकार के कामों की सार्वजनिक समीक्षा करता है। इस प्रभावी मतदाता की समीक्षा के अनुसार ही अन्य मतदाता अपने मतदान पर विचार करते हैं। इसलिए हमें इन मतदाताओं से विशेष संपर्क करते रहना है। वह स्थानीय होटल के सभागार प्रभावी चुनावी मतदाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर केंद्र से लेकर नगर स्तर तक भाजपा की सरकार हो तो वह विकास के कामों में अपने प्रयास और तेज कर लेती है। इसलिए हमारा प्रयास रहता है कि केंद्र, प्रदेश, जिला पंचायत और नगर पालिकाओं में भी हमारी सरकारें रहे ताकि हम लोग आपस में मिलजुल कर विकास को गति प्रदान करें और एक नए भारत का सृजन कर सकें।
विज्ञापन

श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके कार्यकर्ताओं की जो नीव है उस पर ही है यह विशाल वटवृक्ष रूपी पार्टी खड़ी हुई है।इन्हीं कार्यकर्ताओं की वजह से हम इस चुनाव में बहुत बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा कि निकाय चुनाव में मतदाताओं का रुझान भाजपा की ओर है। इस मौके पर पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुभाष जायसवाल समेत कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ,जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन,जिला प्रभारी अनिल यादव, नगर पालिका परिषद के प्रभारी पवन गौतम,प्रत्याशी सरला मुन्ना लाल जैन, सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरिराम निरंजन, जिला कोषाध्यक्ष रामेश्वर सड़ैया, डॉ राजकुमार जैन, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अनिल जैन अंचल, डॉ राम गोपाल साहू, धर्मेंद्र गोस्वामी, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुरु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed