फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The employees' hands were kept empty, the department returned the budget

कर्मचारियों के हाथ रख गए खाली, विभाग ने वापस कर दिया बजट

Thu, 24 Mar 2022 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
The employees' hands were kept empty, the department returned the budget
ललितपुर। कोरोना संक्रमण के दौर में जान जोखिम में डालकर वैक्सीनेशन करने वाले कर्मचारियों को अब तक भत्ता नहीं मिल सका है। शासन ने प्रथम और द्वितीय चरण में काम करने वाली टीम के प्रत्येक सदस्य को दो-दो सौ रुपये प्रति सत्र आने जाने और 100 रुपये खाने के मिलाकर कुल 300 रुपये देने के निर्देश दिए गए थे। इसका बजट जारी हुआ, लेकिन सभी कर्मियों को भुगतान नहीं मिल पाया। आलम यह हुआ कि कर्मचारियों के हाथ खाली रह गए और बजट वापस कर दिया गया।
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण की एक टीम में छह लोगों को शामिल गया था। इनमें दो एएनएम, दो आशा और दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे। जिन्होंने प्रथम और द्वितीय चरण के वैक्सीनेशन में योगदान दिया। कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए शासन ने टीकाकरण टीम के प्रत्येक सदस्य को दो-दो सौ रुपये आने-जाने व 100 रुपये प्रति व्यक्ति खाने के लिए राशि का भुगतान करने के आदेश दिए थे। इसके लिए शासन से 6.45 लाख रुपये का बजट जारी किया था। इसका सभी सीएचसी और पीएचसी समेत शहरी क्षेत्र में भुगतान किया किया जाना था।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार सत्रों के हिसाब से टीमों को भुगतान की राशि 353120 रुपये सीएचसी के लिए जारी कर दी। इसके अलावा शेष बजट खर्च नहीं हो पाया और विभाग ने बिना जांच कराए 31 मार्च 2021 को 291880 रुपये का बजट शासन को वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पता चला कि सीएचसी तालबेहट, बार, जखौरा की टीम में कार्यरत पुलिस कर्मियों को तो कोई भुगतान नहीं किया जा सका है। वहीं सीएचसी महरौनी पर भी किसी को राशि नहीं दी गई है। जखौरा का पैसा समय रहते वितरण नहीं होने पर वापस चला गया। अब कर्मचारी राशि को लेकर विभाग के चक्कर काट रहे हैं। कुछ अधिकारियों का कहना है कि दोबारा मांगे गए बजट की राशि अब तक नहीं मिल पाई है। इस वजह से समय पर वितरण नहीं हो सका। जो कर्मचारी रह गए हैं उनके लिए अनुमति और बजट मिलते ही बांटा जाएगा।
नहीं मिला सुरक्षा कर्मी को पैसा
कोविड टीकाकरण की प्रत्येक टीम में दो पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए थे, शासन ने इन्हें भी प्रत्येक सत्र के हिसाब से दो सौ रुपये आना जाना व एक सौ रुपये प्रतिदिन खाना के लिए दिए जाने के निर्देश दिए गए थे। इस प्रकार से 183 सत्रों में 366 सुरक्षा कर्मी लगे थे। इनमें अधिकांश ने अपने खातों का विवरण उपलब्ध नहीं कराया। इससे इनकी राशि वापस तक हो गई। हालांकि कुछ स्थानों पर तो खाता विवरण ही नहीं मांगा गया।

------------
यह राशि होना थी वितरण
ब्लॉक - सत्र - जारी की गई राशि वापस हुई राशि
तालबेहट - 20 - - 38520 12000
बार - 19 - - 36720 11400
महरौनी - 21 - - 40320 40320
जखौरा - 18 - - 34920 34920
----
प्रथम व द्वितीय चरण के टीकाकरण में टीम के प्रत्येक सदस्य को तीन-तीन सौ रुपये की राशि वितरण करने के लिए बजट जारी कर दिया गया था। अब कुछ स्थानों पर वितरण नहीं होने की सूचना मिली है। इसकी जानकारी की जाएगी।
- डॉ. जीपी शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed