फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The electricity supply of the railway station was cut off for half an hour due to a fire in the transformer

Lalitpur News: ट्रांसफार्मर में आग लगने से आधा घंटा बंद रही रेलवे स्टेशन की बिजली

Tue, 13 May 2025 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The electricity supply of the railway station was cut off for half an hour due to a fire in the transformer
- रेल कर्मचारियों ने बजरी डालकर आग बुझाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रेलवे स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया (बाहरी एरिया) में रखे बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर की केबलों में आग लग गई। जिससे रेलवे स्टेशन की बिजली आधा घंटा तक बंद रही। जानकारी मिलने पर रेल कर्मचारियों ने पहुंचकर बजरी फेंककर ट्रांसफार्मर की आग को बुझाया और बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली बंद कराई।

रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया के होटल के पास एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जिससे रेलवे स्टेशन भवन, प्लेटफार्म, जीआरपी, आरपीएफ, सर्कुलेटिंग एरिया के साथ ही सिविल क्षेत्र में स्टेशन तिराहा, चुंगी क्षेत्र तक बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार को दोपहर में लगभग पौने तीन बजे ट्रांसफार्मर की केबल ओवरलोड के चलते गर्म होने लगी और अचानक ट्रांसफार्मर की केबल में आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने जैसे ही ट्रांसफार्मर की केबल में आग की लपटें उठतीं देखी तो इसकी जानकारी रेलवे के इलेक्टि्रकल विभाग के इंजीनियर एलएन तिवारी को दी, उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर पहले बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली बंद कराई और दो बाल्टी डस्ट ट्रांसफार्मर पर फेंककर आग पर काबू पाया। इलेक्टि्रकल इंजीनियर की तत्परता से केबल की आग ट्रांसफार्मर में लगने से बच गई। वहीं, जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के अवर अभियंता व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और ट्रांसफार्मर की केबल की जली हुई प्लास्टिक निकाल दी और ट्रांसफार्मर की सप्लाई सुचारू करा दी। इससे रेलवे स्टेशन व बाहरी सिविल क्षेत्र में लगभग आधा घंटा से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed