{"_id":"67cb3d8ea32dd285710cb004","slug":"the-drinking-water-crisis-of-40-thousand-population-of-the-city-will-be-resolved-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-131035-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शहर की 40 हजार आबादी का दूर होगा पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शहर की 40 हजार आबादी का दूर होगा पेयजल संकट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के रावतयाना मोहल्ले में जल्द ही पेयजल आपूर्ति की सुविधा होगी। अमृत योजना 0.2 के अंतर्गत 2.15 करोड़ से टंकी का निर्माण किया जा रहा है। इससे लगभग 40 हजार की आबादी को पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
शहर के मोहल्ला रावतयाना समेत आस-पास के क्षेत्र में पेयजल समस्या किसी से छिपी नहीं है। यहां पर पालिका क्षेत्र के कुछ भाग में अब तक पेयजल आपूर्ति की सुविधा नहीं है। ऐसे में गर्मियों में पानी की किल्लत हो जाती है। इससे लगभग 40 हजार की आबादी को समस्या होती है। लेकिन, जल्द ही पेयजल आपूर्ति की सुविधा होगी।
अमृत योजना 0.2 के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाए जाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही हाईवे के दूसरी ओर रावतयाना में नहर के पास 2.15 करोड़ से टंकी का निर्माण किया जा रहा है। टंकी का निर्माण कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूर्ण हो गय है। टंकी में पानी पहुंचाने के लिए राइजिंग लाइन बिछाए जाने का कार्य भी किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल माह तक टंकी बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
रावतयाना में 2.15 करोड़ रुपये से टंकी का निर्माण किया जा रहा है। वर्तमान में 70 फीसदी कार्य हो गया है। शेष कार्य जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
-मुकेशपाल सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम, नगरीय इकाई