फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The DM and SP shared a community meal with trainee constables.

Lalitpur News: डीएम-एसपी ने प्रशिक्षु आरक्षियों संग किया सामूहिक भोज

Sun, 26 Apr 2026 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
The DM and SP shared a community meal with trainee constables.
संवाद न्यूज एजेंस
विज्ञापन

ललितपुर। पुलिस लाइन में आरटीसी का दीक्षांत परेड समारोह शुक्रवार को हुआ। इसमें जिलाधिकारी सत्यप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ भोजन किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। जिसमें प्रशिक्षुओं ने नृत्य, संगीत, नाटक, कविता पाठ और लोकगीत की प्रस्तुतियां दी।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं प्रशिक्षु आरक्षियों को भोजन परोसा। इस दौरान उन्होंने पुलिस सेवा की परंपराओं, अनुशासन और सेवा भावना का प्रत्यक्ष अनुभव कराया गया। भोज के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आरक्षियों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रशिक्षुओं ने नृत्य, संगीत, नाटक, कविता पाठ और लोकगीत जैसी विभिन्न विधाओं में आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इन पारंपरिक और आधुनिक प्रस्तुतियों में युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर एसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित किया और उन्हें अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने के प्रेरणा दी। सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed