फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The DM, along with representatives of political parties, inspected the EVM warehouse.

Lalitpur News: राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

Sat, 22 Nov 2025 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The DM, along with representatives of political parties, inspected the EVM warehouse.
ललितपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने शुक्रवार को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विकास भवन स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ईवीएम भंडार कक्ष में ईवीएम मशीनों को कड़ी सुरक्षा में विधानसभावार सुरक्षित रखा गया है, वेयर हाउस में सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी है। इस पर निर्देश दिए गए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन कार्यालय, स्ट्रांग रुम एवं ईवीएम वेयर हाउस में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह, सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारी समर सिंह, राजनैतिक दलों में आम आदमी पार्टी से हरदयाल सिंह लोधी, बहुजन समाज पार्टी से रविकांत, भारतीय जनता पार्टी से महेश कुमार, इंडियन नेशनल कांग्रेस से जसपाल सिंह, अपना दल से सोहन लाल निरंजन आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed