फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The district reached second position in the division in student attendance

Lalitpur News: छात्र उपस्थिति में मंडल में दूसरे स्थान पर पहुंचा जनपद

Sat, 09 Dec 2023 10:56 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
The district reached second position in the division in student attendance
बीएसए की कार्रवाई के बाद छात्र उपस्थिति में हुआ सुधार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को लेकर बीएसए विद्यालयों के शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन अवरुद्ध करने की कार्रवाई के बाद विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में बढोत्तरी दर्ज होने लगी। इसका नतीजा यह हुआ कि जनपद उपस्थिति को लेकर अब मंडल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
सीएम डैश बोर्ड पर नवंबर माह में परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति को लेकर जिले की रैंकिग खराब आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने 96 विद्यालयों के शैक्षणिक कर्मचारियों का वेतन अवरुद्ध करने की कार्रवाई कर दी थी। उपस्थिति में सुधार होने पर वेतन आहारित करने की बात कही थी। बीएसए की कार्रवाई के बाद विद्यालयों में तैनात शिक्षक-शिक्षकाएं, अनुदेशक, शिक्षा मित्र छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने में जुट गए। स्कूल न आने वाले बच्चों के घर पहुंचकर उनके अभिभावकों को शिक्षा का महत्व बताते हुए बच्चों को नियमित स्कूल पहुंचाने को प्रेरित किया। इसका नतीजा यह निकला कि 29 नवंबर को जहां 53.51 फीसदी उपस्थिति थी वह अब बढ़कर शुक्रवार तक करीब 62.46 फीसदी तक पहुंच गई है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति में सुधार होने के चलते उपस्थिति के मामले में अब जिला पूरे मंडल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

---------
मंडल के जनपदों की उपस्थिति में स्थिति
- 63 फीसदी से झांसी प्रथम
- 62.46 फीसदी ललितपुर द्वितीय
- 61 फीसदी जालौन तृतीय
--------
फैक्ट फाइल
- 1354 परिषदीय विद्यालय
- 167587 पंजीकृत छात्र
---------
विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति शत प्रतिशत करने के लिए सभी शैक्षणिक कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है। जिसके चलते विद्यालयोें में छात्रों की उपस्थिति में बढोत्तरी हो रही है। उपस्थिति में अब जिला मंडल में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। अच्छी उपस्थिति वाले विद्यालयों के शिक्षकों को जनपद स्तर पर सम्मानित कराया जाएगा।-हरिकेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed