{"_id":"6850762e26997b19fc0d6d1a","slug":"the-disputed-land-was-measured-again-in-the-presence-of-police-force-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-137265-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पुलिस बल की मौजूदगी में फिर हुई विवादास्पद जमीन की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पुलिस बल की मौजूदगी में फिर हुई विवादास्पद जमीन की पैमाइश
विज्ञापन
तालबेहट। पूराकलां मार्ग पर ग्राम सभा खांदी के विवादास्पद भूखंड की एसडीएम व पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सोमवार को डीजीपीएस के माध्यम से पैमाइश कराई गई।
पूराकलां मार्ग पर गडलयाना के समीप सड़क किनारे के एक भूखंड को लेकर चौबे और कुशवाहा समाज के लोगों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। दोनों लोग उक्त भूखंड पर अपना अपना दावा करते आ रहे हैं। राजस्व टीम कई बार इस भूखंड की पैमाइश करा चुकी है। लेकिन कुशवाहा समाज के कुछ लोग हर बार पैमाइश को किसी ने किसी बहाने गलत बताकर मामले को सुलझाने नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते प्रशासन ने उक्त भूखंड की निगरानी के लिए पुलिस बल तैनात कर रखा है। सोमवार को मामले के निस्तारण के लिए प्रशासन की पहल पर दोनों पक्षों, राजस्व अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में डीजीपीएस के माध्यम से उक्त भूखंड की पैमाइश की गई। लगभग आठ घंटे तक चली इस पैमाइश में अधिकारियों ने दोनों पक्षों की मौके पर ही शंकाओं का समाधान भी किया। इस दौरान एसडीएम भूपेंद्र सिंह, सीओ रक्षपाल सिंह, सीओ महरौनी आशीष मिश्रा, प्रभारी तहसीलदार रविंद्र कुमार सहित कई राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
--
इन थानों की पुलिस रही मौजूद
जमीन की पैमाइश के लिए पीएसी के अलावा प्रभारी निरीक्षक तालबेहट मनोज मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक महरौनी विनोद मिश्रा, थानाध्यक्ष जखौरा, थानाध्यक्ष बार, थानाध्यक्ष पूराकलां, थानाध्यक्ष नाराहट, थानाध्यक्ष जाखलौन एवं पुलिस लाइन का फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
000000000
जमीन की पैमाइश हो चुकी है। दोनों पक्षों को अवगत करा दिया गया है। अब किसी ने विवाद किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।-भूपेंद्र सिंह, एसडीएम तालबेहट