{"_id":"67a25be4ed881831f2063fbb","slug":"the-dead-body-of-an-old-man-who-had-set-out-to-go-to-mahakumbh-was-found-on-the-tracks-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-128975-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: महाकुंभ जाने के लिए निकले वृद्ध का शव पटरी पर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: महाकुंभ जाने के लिए निकले वृद्ध का शव पटरी पर मिला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महाकुंभ में जाने की बात कहकर घर से निकले ग्रामीण का शव रेल पटरियों पर पड़ा मिला। परिजन ने ट्रेन से गिरकर हादसे का अंदेशा जताया है।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बरौदास्वामी निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि सोमवार को उसके पिता जाहर सिंह (70) ने प्रयागराज जाने की बात कही थी। इसके बाद वह घर से महाकुंभ जाने के लिए निकल गए थे। रात में जखौरा पुलिस ने फोन कर बताया कि रायपुर के पास रेल पटरियों पर शव पड़ा मिला है। मृतक के पास आधार कार्ड व मोबाइल मिला है, उसके आधार पर यह सूचना दी। वे लोग मौके पर पहुंचे तो पाया कि शव जाहर सिंह का था। मृतक के चार पुत्र व दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष राहुल राठौर ने बताया कि जांच कराई जा रही है। र