{"_id":"65a037993952a92ae20328e4","slug":"the-dead-body-of-an-employment-servant-who-had-left-home-a-day-earlier-was-found-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-8796-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एक दिन पहले घर से गए रोजगार सेवक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एक दिन पहले घर से गए रोजगार सेवक का शव मिला
विज्ञापन
दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज पत्नी ने लगाया हत्या करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर से एक दिन पहले गए रोजगार सेवक का रक्तरंजित शव गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने इस मामले में दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पत्नी ने गांव के दो लोगों पर मार डालने और दुर्घटना का रूप देने का आरोप लगाया है।
कस्बा बालाबेहट के ग्राम ककोरिया निवासी रोजगार सेवक भैयन अहिरवार (53) पुत्र मनका अहिरवार का शव बृहस्पतिवार को कस्बा से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास रक्त रंजित अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर परिजन के अलावा पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों ने बताया कि भैयनलाल गांव में रोजगार सेवक के पद पर तैनात था। 10 जनवरी को गांव के एक व्यक्ति ने किसी कार्य से भैयन को बिरधा भेजा था। वह एक अन्य व्यक्ति के साथ गए थे। रात करीब 8 बजे भैयन की पत्नी उमा ने फोन लगाया तो बताया कि वह पठारी पहुंच गया है। साथ में गए व्यक्ति के घर जा रहा है। रात 9 बजे फोन लगाया तो उक्त व्यक्ति के पुत्र ने बताया कि भैयन पिता के साथ बैठे हैं। कुछ देर बाद घर पहुंच जाएंगे। रात 10:30 बजे फोन लगाया तो घंटी गई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने सूचना देकर बताया कि भैयन का शव कस्बा बालाबेहट से करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों में छोटा था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है।
-- -- -
रोजगार सेवक की पत्नी ने एसपी को दिया शिकायती पत्र
मृतक रोजगार सेवक की पत्नी उमा ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र दिया जिसमें उसने गांव के दो लोगों पर पति को साथ लिवा ले जाने और हत्या कर दुर्घटना का रूप देने के लिए गांव के बाहर पेट्रोल पंप के समीप फेंके देने का आरोप लगाया है। पत्र में एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
अज्ञात वाहन चालक पर दुर्घटना में मौत का मुकदमा दर्ज
थाना बालाबेहट पुलिस ने रोजगार सेवक की मौत के मामले में मृतक के भतीजे उदयभान की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना में मौत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-- -- -- -
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना में मौत का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मृतका की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
राजपाल सिंह, थानाध्यक्ष बालाबेहट