{"_id":"67f9631fdf60c3c5b704a714","slug":"the-condition-of-the-young-man-who-went-to-plough-the-field-with-a-tractor-deteriorated-and-he-died-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-133190-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खेत पर ट्रैक्टर लेकर जुताई को गए युवक की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खेत पर ट्रैक्टर लेकर जुताई को गए युवक की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
- परिजन ने मौत का कारण बताया हार्ट अटैक
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। खेत पर ट्रैक्टर लेकर जुताई को गए युवक की हालत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही।
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम दावनी निवासी देवेंद्र शर्मा (36) की मौत हो गई। चचेरे भाई उमाशंकर ने बताया कि देवेंद्र शुक्रवार की सुबह अपना ट्रैक्टर लेकर खेत पर जुताई करने के लिए गया था। यहां अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और वह अचेत होकर गिर गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने हार्ट अटैक से मौत होने की बात कही। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था और उसके एक पुत्र व दो पुत्री हैं। वह डेढ़ एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था।