{"_id":"689e3d74b4577e225502a83d","slug":"the-condition-of-the-villager-who-went-to-the-field-deteriorated-and-he-died-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-140866-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खेत पर गए ग्रामीण की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खेत पर गए ग्रामीण की हालत बिगड़ी, मौत
विज्ञापन
परिजनों ने कहा फसल खराब होने का लगा सदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थाना बार के ग्राम सेमरा भागनगर निवासी अमर सिंह (48) पुत्र गोरे लाल बृहस्पतिवार की सुबह खेत पर गया था। यहां उसे सीने में दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। भतीजे ने फसल खराब होने के सदमे में मौत होने की बात कही।
मृतक के भतीजे लोकपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7: 30 बजे उसका चाचा अमर सिंह खेत पर फसल की रखवाली को गया था। यहां पर वह खेत पर बने कुआ के समीप बैठ गया। लोकपाल ने बताया कि पास में वह भी बैठा था। अचानक से चाचा अमर के सीने में दर्द हुआ और वह अचेत हो गए। यह देखकर उसने आसपास के लोगों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में वह लोग अमर को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने अमर सिंह के शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। भतीजे लोकपाल ने फसल खराब होने के सदमें में मौत होने की बात कही। मृतक पांच भाई-एक बहन में तीसरे नंबर का था और उसके दो पुत्र है। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।