फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The cemetery is erected

कब्रिस्तान बनवाया जाए

Tue, 28 Jul 2015 02:11 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
The cemetery is erected
ललितपुर। ब्लाक बिरधा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नयागांव के मुस्लिम समाज के लोगों ने गांव में कब्रिस्तान बनाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम नयागांव में 40 मुस्लिम परिवार रहते हैं, लेकिन अब तक कब्रिस्तान नहीं है। इस संबंध में लगातार तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिए गए, जिसमें आराजी नंबर 1,054 रकबा 0.265 हेक्टेयर पर कब्रिस्तान बनाने के लिए जमीन दिलाने की बात कही गई। ग्राम सभा में भी उक्त प्रस्ताव पास किया गया, लेकिन अब तक जमीन नहीं दिलवाई गई है, इससे मुस्लिम परिवारों को 20 किमी दूर ललितपुर कब्रिस्तान में आना पड़ रहा है। उन्होंने जमीन दिलाने व कब्रिस्तान बनवाने की मांग की। इस मौके पर अनीश खां, अनवर खां, फिरोज खां, अल्ला नूर, इकबाल खां, मुज्जफर, रमजान खां, बशीर खां, मुनीर खां, जमील खां, असलम खां, अब्बू खां, आशिक मंसूरी, जहीर खां, पीर खां, शकूर खां आदि मौजूद रहे।

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed