फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The bride was brought by paying one and a half lakhs, went away with the jewelry on the second day of marriage

Lalitpur News: डेढ़ लाख देकर लाए दुल्हन, शादी के दूसरे दिन ही जेवरात लेकर चली गई

Sat, 26 Aug 2023 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
The bride was brought by paying one and a half lakhs, went away with the jewelry on the second day of marriage
- दुल्हन सहित आधा दर्जन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मध्यस्थों-दलालों से शादी रचाना एक युवक के लिए उस समय मुसीबत बन गया, जब शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन सोने-चांदी के जेवरात लेकर चली गई। पीड़ित के भाई की तहरीर पर थाना बानपुर पुलिस ने दुल्हन सहित आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
कस्बा बानपुर निवासी रामकुमार गुप्ता के भाई रोहित गुप्ता की शादी नहीं हुई थी। रोहित की शादी कराने के लिए उसने रहीश निवासी ग्राम गंगचारी से संपर्क किया तो उसने शादी कराने का लालच दिया। कुछ दिन बाद आरोपी रहीश ने एक लड़की देखने के लिए कंपनी बाग बुलाया। यहां उन्हाेंने लड़की को देखा। यहां रहीश के साथ जगभान निवासी बरैना थाना बालबेहट, खिलान सिंह निवासी अर्जुनखिरिया, गुड्डू निवासी सागर, कल्लू उर्फ मनोज निवासी बछरावनी हाल निवास ललितपुर भी थे। यहां लड़की का आधार कार्ड दिखाया जिस पर उसका नाम रजनी निवासी मोचन जनपद सागर अंकित था। लड़की पसंद आने पर उक्त लोगों ने शादी के लिए डेढ़ लाख रुपये का खर्च बताया। इस पर वह राजी हो गया। 26 मई को मंदिर में शादी हुई। उन्होंने लड़की को सोने का मंगलसूत्र, कान के टॉप्स, चूड़ी व चांदी की पायल, बिछिया पहनाए। इसके साथ शादी खर्च के नाम पर तय हुए डेढ़ लाख भी आरोपियों के सुपुर्द कर दिए। सभी आरोपी 27 मई की सुबह दुल्हन की विदा करके चले गए। 27 मई की रात को जब सभी घर वाले सो रहे थे तभी दुल्हन मौका पाकर जेवरात लेकर रात 12 बजे चली गई। दुल्हन की काफी खोजबीन की। लेकिन पता नहीं चला। आरोपियों को इसकी जानकारी दी और लड़की को बुलाने की बात कही। तब आरोपियों ने न लड़की के वापस आने और न ही रुपया वापस करने की बात कही। शिकायत या कार्रवाई करने पर लड़की से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा देने की धमकी दी।
विज्ञापन

बीस वर्ष सजा काटने के बाद निर्दोष करार दिए गए विष्णु तिवारी भी हो चुके शिकार
धोखाधड़ी करते हुए शादी करने और शादी की पहली रात ही जेवरात सहित दुल्हन के भाग जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व झूठे केस में बीस वर्ष जेल में सजा काटने के बाद निर्दोष करार दिए गए ग्राम सिलावन निवासी विष्णु तिवारी भी शादी के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं। युवती ने विष्णु से मंदिर में शादी की थी और शादी के दूसरे दिन ही जेवरात व रुपया लेकर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
धोखाधड़ी से शादी करने और शादी की पहली ही रात दुल्हन के जेवरात लेकर भाग जाने का मुकदमा थाना पर आधा दर्जन के खिलाफ दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
राजपाल सिंह, थानाध्यक्ष बानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed