{"_id":"69654fbb00c58af5230c8314","slug":"the-border-between-two-states-became-an-obstacle-to-smooth-traffic-creating-a-crisis-of-movement-lalitpur-news-c-131-ltp1001-149669-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सुगम यातायात में बाधा बनी दो राज्यों की सीमा, आवागमन का बना संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सुगम यातायात में बाधा बनी दो राज्यों की सीमा, आवागमन का बना संकट
विज्ञापन
झांसी व मध्यप्रदेश के जनपदों के लिए शाम के बाद नहीं बसों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के यातायात में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्यों की सीमा बाधा बनी हुई है। जिले के मध्यप्रदेश की सीमा से घिरा होने के कारण रोडवेज बसों के संचालन को परमिट नहीं मिल पा रहा है। यही कारण है कि यहां से झांसी और मध्यप्रदेश के सागर, टीकमगढ़, अशोकनगर आदि के लिए पर्याप्त बसों नहीं चल पा रही हैं। इस समस्या को लेकर अधिकारियों से जनप्रतिनिधि तक मौन बने हुए हैं।
यही नहीं ललितपुर-झांसी मार्ग पर भी सीमित बसों का संचालन हो रहा है। इसका कारण रास्ते में मध्यप्रदेश की सीमा का पड़ना है। इससे परमिट नहीं मिल पा रहा है। यही कारण है कि यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। देर शाम के बाद बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में यात्रियों को अन्य वाहनों व डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों को आवागमन में परेशानी बनी हुई है।
-- -
ललितपुर से मध्यप्रदेश की सीमा के संचालन के लिए परमिट के वाद पर फैसला बीते दिनों आ गया था। आगामी राज्य परिवहन समिति की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम, झांसी