फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body was found hanging from a noose inside the room under suspicious circumstances

Lalitpur News: कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला शव

Tue, 15 Apr 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
The body was found hanging from a noose inside the room under suspicious circumstances
ललितपुर। घर में बाहर ताला लगे कमरे के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में ग्रामीण का शव फंदे से लटका मिला। उसके सिर में चोट और आंख सहित कमर के नीचे घुटनों तक जलने के घाव बताए गए। फॉरेंसिक जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन ने गांव के दो से तीन लोगों पर हत्या के आरोप लगाए हैं। दो दिन से लापता चल रहे थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम सोंरई निवासी राजू जैन (52) का शव रविवार की शाम को दुकान वाले मकान के अंदर संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला। छोटे भाई राकेश जैन के मुताबिक उसका भाई राजू जैन गांव में आदिवासी बस्ती के पास बने मकान में छोटी सी किराने की दुकान संचालित करता था। राजू की पत्नी महाराष्ट्र के पूना में हाेने के कारण वह उन लोगों के पास आकर खाना खाता था। शनिवार को राजू अपने गांव वाले घर से खाना खाकर दुकान पर चला गया था। इसके बाद वह लौटकर घर नहीं आया। रविवार की सुबह उन्होंने उसकी खोजबीन की। लेकिन पता नहीं चला। दुकान वाले घर पर गए तो वहां बाहर से ताला लगा हुआ मिला। शाम को राजू जैन का भतीजा विशाल दुकान वाले घर पर पहुंचा। यहां दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था। दरवाजे के बगल में स्थित खिड़की से झांककर देखा तो अंदर उसका चाचा राजू जैन फंदे पर लटक रहा था। इसकी जानकारी उसने मोहल्ले के लोगों को दी। गांव के लोगों की मदद से दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ा और अंदर पहुंचे। यहां टीनशेड़ में लगे लोहे के पाइप से साड़ी के टुकड़े की रस्सी पर राजू जैन लटक रहा था। शव को फंदे से नीचे उतारा। भतीजे विशाल ने बताया कि जब वह लोग कमरे के अंदर पहुंचे तो तीव्र शराब की गंध आ रही थी। चाचा राजू जैन के शरीर से भी शराब की गंध आ रही थी। शरीर को देखा तो उसके सिर पर चोट थी। बांयी आंख में गंभीर घाव था जैसे फोड़ दी गई हो, पहने हुए लोअर में खून लगा था। लोअर को उतारा तो कमर से घुटने तक के हिस्से में जलने जैसे घाव थे। सूचना पर मड़ावरा पुलिस, सीओ मड़ावरा मौके पर पहुंचे। घटना स्थल और शव की हालत सामान्य न होने के चलते जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची टीम ने घटनास्थल पर नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई राकेश सहित अन्य परिजन ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने राजू जैन से काम पर चलने को लेकर 6 हजार रुपये एडवांस में ले लिया था। लेकिन वह काम पर नहीं गया था। करीब 7-8 दिन पूर्व जब राजू ने अपने रुपये मांगे तो उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके साथ ही शनिवार को गांव के एक अन्य युवक से राजू की गाली-गलौज भी हुई थी। परिजन ने गांव के 2-3 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और उसके कोई संतान नहीं थी। वहीं, राजू जैन की मौत का सही कारण जानने के लिए चिकित्सकों के पैनल में पोस्टमार्टम कराने के साथ-साथ वीडियोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन

----
मजदूरों को गैर जनपद ले जाकर दिलाता था काम
मृतक के भाई राकेश के मुताबिक उसका भाई राजू जैन गांव से बाहर आदिवासी बस्ती में स्थित मकान में छोटी सी किराना की दुकान संचालित करता था और मजूदरी करने की चाहत रखने वाले गांव के लोगों को गैर जनपदों में ले जाकर वहां पर काम दिलवाता था। वह स्वयं भी अपनी पत्नी अनीता के साथ वहां पर रहता था। करीब एक माह पूर्व ही वह महाराष्ट्र के पूना से वापस लौटा था। जबकि पत्नी अनीता पूना में ही रुकी थी।
विज्ञापन

-------
परिजन ने वीडियो डिलीट करवाने के लगाए पुलिस पर आरोप
परिजन ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब राजू जैन का शव फंदे पर लटका मिला और सूचना पर पुलिस व फॉरेसिक जांच टीम पहुंचकर कार्रवाई करने लगी तो राजू के भतीजे रोशन अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाने लगा। इस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मी भड़क गए और उसका मोबाइल फोन लेकर उसमें बनाई गई वीडियो को डिलीट कर दिया। भतीजे रोशन ने बताया कि इस कारण से वह चाचा के शरीर पर मौजूद चोट और घाव को रिकार्ड नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed