{"_id":"691f843de03f0ca3df0c2b11","slug":"the-body-of-a-young-man-who-had-gone-to-the-fields-was-found-hanging-from-a-tree-lalitpur-news-c-11-1-jhs1037-684039-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ग्राम निवाई थाना पाली 32 वर्षीय किसान ध्यानदास पाल निवासी का शव बृहस्पतिवार की सुबह खेत के पास लगे पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। वह खेत पर फसल में पानी देने के लिए गए थे।
मृतक के भाई देवीलाल ने बताया कि बुधवार की रात को ध्यानदास अपने खेत पर फसल में पानी देने के लिए घर से गया था। बृहस्पतिवार की सुबह जब गांव के लोग अपने खेतों की ओर जा रहे थे। तब रास्ते में एक खेत के पास पीपल के पेड़ पर ध्यानदास रस्सी के फंदे पर लटकता देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। मृतक चार भाई-दो बहन में छोटा था। उसके दो पुत्र हैं। वह एक एकड़ जमीन पर खेती किसानी करता था।
विज्ञापन
सीओ पाली सुनील कुमार भारद्धाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।