फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a young man was found on the track under suspicious circumstances, murder alleged

Lalitpur News: संदिग्ध हालात में ट्रैक पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Wed, 02 Apr 2025 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found on the track under suspicious circumstances, murder alleged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। परिजन ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। जाखलौन पुलिस ने एक नामजद व 11 अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है।
थाना जाखलौन के ग्राम जीरोंन निवासी हरेंद्र (20) का शव गांव से गुजरी रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। परिजन ने बताया कि सोमवार को हरेंद्र फसल काटने निकला था। रात तक वह लौटकर नहीं आया तो खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद सोशल मीडिया से जानकारी हुई कि पिपरिया और जीरोंन के मध्य रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान हरेंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतक के भाई रविंद्र ने गांव के ही कुछ लोगों पर अपहरण कर जान से मारकर ट्रैक के किनारे फेंकने का आरोप लगाया। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया और विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थाना जाखलौन प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद मौके पर पहुंचे। इसी दौरान बसपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस ने रविंद्र की तहरीर पर गांव के रितिक पुरोहित व 11 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद परिजन ने शव का अंतिम संस्कार किया। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed