{"_id":"68ffc460b64af4c3660f14b9","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-tree-outside-the-village-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-145042-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन
परिजनों ने कहा - अज्ञात कारण के चलते दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
गदयाना (ललितपुर)। बार थाना अंतर्गत ग्राम गदयाना निवासी 21 वर्षीय राघवेंद्र साहू का शव सोमवार को गांव के बाहर खेत में लगे पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। वह बेलदारी और टेंट लगाने का काम करता था। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि राघवेंद्र सुबह सोकर उठा और गांव में निकल गया था। सुबह करीब 11 बजे गांव के लोग खेत की ओर जा रहे थे। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर ग्रामीण पहुंचे तो वहां खेत में लगे आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से राघवेंद्र मृतावस्था में लटकता मिला। सूचना पर परिजन और गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
सूचना मिलने पर फॉरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र की। पुलिस ने गांववालों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक बेलदारी और टेंट लगाने का काम करता था। मृतक दो भाई और एक बहन में बड़ा था। परिजनों ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है। थानाध्यक्ष बार अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।