{"_id":"6807e18d67e158efe20c2fc0","slug":"the-body-of-a-woman-was-found-hanging-from-a-noose-in-the-room-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-133781-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। घर में दो बच्चों के साथ रह रही महिला का शव सोमवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका का पति पुणे में मजदूरी करता है।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम गुलेंदा निवासी ममता (35) का शव मंगलवार सुबह अपने घर में कमरे के अंदर म्यांरी पर रस्सी से लटका मिला। परिजन के मुताबिक ममता का पति चंद्रभान महाराष्ट्र के पुणे में मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी ममता अपने दोनों पुत्रों के साथ घर पर रहती थी, जबकि सास व ससुर अलग मकान में रहते थे। मंगलवार सुबह जब सास घर पहुंची तो ममता का शव फंदे से लटका मिला। ग्राम बुढ़ेरा से ममता के मायके वाले भी आ गए। परिजन ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया। थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।