{"_id":"68c322c7f8d26362d50ed6f7","slug":"the-body-of-a-villager-was-found-under-suspicious-circumstances-near-a-liquor-distillery-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-142509-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शराब भट्ठी के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शराब भट्ठी के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन
- एक हाथ और चेहरे का एक हिस्सा था जला, परिजनों ने अवैध शराब बनाने वालों पर हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा,
- एएसपी सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा, कोतवाली सदर के ग्राम घटवार की घटना, पुलिस ने कहा शराब पीता था और भट्ठी पर करता था काम
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कच्ची शराब की भट्ठी के पास एक ग्रामीण का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक का एक हाथ और चेहरा का आधा हिस्सा जला हुआ था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। एएसपी सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और परिजनों से बातचीत कर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया।
बृहस्पतिवार की दोपहर कोतवाली सदर अंतर्गत ग्राम घटवार निवासी प्रीतम (50) गांव में ही स्थित कबूतरा डेरा के पास धधक रही कच्ची शराब की भट्ठी के पास मृतावस्था में पड़ा हुआ मिला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और अवैध शराब माफिया पर भट्ठी की आग से जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। हंगामा होने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित कोतवाली सदर से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक जांच टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्रित किए। वहीं, एएसपी ने आक्रोशित परिजनों से बातचीत की और उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। मृतक के भाई दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उसका खेत कबूतरा डेरा के पास ही है और वहीं पर एक घर भी बना हुआ है। बृहस्पतिवार को उसके भाई प्रीतम का शव अधजली अवस्था में पड़ा मिला। इस पर दो सिपाही आए और परिजनों से शव को यहां हटाकर घर ले जाने की बात कहने लगे थे। इस पर उन लोगों ने ऐसा करने से मना कर दिया था और मौके पर पुलिस के अधिकारियों को बुलाने की बात कही थी। मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि 4-5 कबूतरा और 3-4 शराब बनाने वालों ने प्रतीम को पकड़ा और शराब भट्ठी में देकर हत्या कर दी। दुर्गा ने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही गांव से कबूतरा डेरा हटाया जाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात है। वहीं मृतक के परिजनों की शिकायत पर कोतवाली सदर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।
-- -- -- -- -- -
कैलगुवां तिराहा पर शव रखा, ट्रैक्टर रोककर परिजनों ने लगाया जाम
प्रीतम के शव को ट्रैक्टर में रखकर ग्राम घटवार से पोस्टमार्टम हाउस के लिए परिजन निकले। ट्रैक्टर पर मृतक के परिजनों के साथ साथ पुलिसकर्मी भी सवार थे। अभी ट्रैक्टर शहर में कैलगुवां तिराहा पर पहुंचा था कि परिजनों ने ट्रैक्टर को रोक दिया और कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगा दिया। इससे यहां पर वाहनों की दोनों ओर कतारें लग गई थीं। पुलिसकर्मियों ने आक्रोशित परिजनों को कार्रवाई करने का भरोसा दिया। जिसके करीब 20-25 मिनट बाद वह शांत हुए और शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
-- -- -- -
कबूतरा डेरा पर की कार्रवाई
कबूतरा डेरा घटवार में पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, एसडीएम सदर मनीष विश्वकर्मा और आबकारी विभाग के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। यहां पर शराब भट्टियों सहित प्लास्टिक की टंकियों में भरे लहन, कच्चे टपरों को जेसीबी से नष्ट कराया गया। हालांकि अधजला शव मिलने के बाद कबूतरा डेरा पर रहने वाले लोग वहां से भाग चुके थे।
-- -- -- -- -
ग्राम घटवार में ग्रामीण का शव मिला। प्रारंभिक जांच में तथ्य निकलकर सामने आए कि मृतक इसी भट्ठी पर काम करता था और अत्यधिक शराब पीने का आदी था। कैसे और किन परिस्थितियों में घटना हुई है, इसकी गहनता से जांच कराई जा रही है। परिजनों ने जो तहरीर दी है उस पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कालू सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक