फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a newly married woman was found hanging from a rope under suspicious circumstances.

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में नव विवाहिता का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला

Wed, 27 Mar 2024 03:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
The body of a newly married woman was found hanging from a rope under suspicious circumstances.
ससुरालीजनों ने अज्ञात कारण के चलते बताया आत्महत्या, मायके पक्ष ने अभी कुछ कहने से किया इंकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में नव विवाहिता का शव कमरे में रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। ससुरालीजनोें ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करना बताया है।

थाना बानपुर अंतर्गत ग्राम पाह निवासी रामकुमारी (20) पत्नी सत्यभान प्रजापति का शव मंगलवार की सुबह घर के अंदर कमरे में म्यांरी से रस्सी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। मृतका के चचिया ससुर पप्पू प्रजापति ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब चार बजे घर के लोग खेत पर गेहूं की फसल की कटाई करने के लिए चले गए थे। जबकि रामकुमारी घर पर ही कमरे में सो रही थी। सुबह करीब 6 बजे चचिया सास ऊषा कमरे में रामकुमारी को नींद से जगाने के लिए गई तो यहां पर रामकुमारी रस्सी के फंदे पर मृतावस्था में लटकती हुई मिली। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले व गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए थे और सूचना मिलने पर खेत से परिजन भी घर आ गए थे। पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चचिया ससुर ने बताया कि करीब 8 माह पूर्व ही रामकुमारी की शादी हुई थी और उसका मायका मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ अंतर्गत ग्राम बछना में था। सूचना मिलने पर मृतका के मायके वाले भी ग्राम पाह पहुंच गए थे। चचिया ससुर पप्पू ने अज्ञात कारण के चलते आत्महत्या करने की बात कही। जबकि मायके पक्ष ने अभी कुछ कहने से इंकार किया है। थाना बानपुर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि नव विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। फिलहाल मौत के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed