{"_id":"697a56de93393f196a01bf71","slug":"the-body-of-a-disabled-youth-missing-for-six-days-was-found-floating-in-the-khedar-river-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-150699-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: छह दिन से लापता दिव्यांग युवक का शव खेड़र नदी में उतराता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: छह दिन से लापता दिव्यांग युवक का शव खेड़र नदी में उतराता मिला
विज्ञापन
- परिजनों ने नदी में गिरकर हादसे का शिकार होने की जताई आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। छह दिन से लापता चल रहे थाना जखौरा के ग्राम सीरोंन कलां निवासी 33 वर्षीय दिव्यांग देवेंद्र का शव बुधवार की दोपहर गांव के पास से निकली खेड़र नदी में उतराता मिला। परिजनों ने देवेंद्र के नदी में गिरकर हादसे का शिकार होने की आशंका जताई है। मृतक के चचेरे भाई शिवम ने बताया कि उसका भाई देवेंद्र पुत्र शिवराज दोनों हाथों से दिव्यांग था। उसकी मां की पहले मौत हो गई थी। वह पिता के साथ रहता था। 22 जनवरी की शाम को जब देवेंद्र का पिता प्रतिदिन की भांति अपने भाई के साथ खाना लेकर घर आया। लेकिन यहां देवेंद्र नहीं मिला। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला था। 23 जनवरी को परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार की दोपहर गांव के लोगों को गांव के पास बह रही खेड़र नदी में एक शव उतराता देखा। इसकी सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। शव की पहचान छह दिन से लापता चल रहे देवेंद्र के रूप में हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। चचेरे भाई शिवम ने यह भी बताया कि देवेंद्र जन्म से ही एक हाथ से दिव्यांग था, जबकि दूसरा हाथ करीब छह वर्ष पूर्व रेलवे दुर्घटना में कट गया था। परिजनों ने नदी में गिर जाने और पानी में डूबने से मौत होने की आशंका जताई है। वहीं, मृतक के चचेरे भाई शिवम ने बताया कि देवेंद्र तीन बहनों में इकलौता भाई था। सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा।