{"_id":"6afcb43c8cc85f028a0a29dd","slug":"the-body-of-a-crpf-jawans-wife-was-found-hanging-from-a-noose-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-166933-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सीआरपीएफ जवान की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सीआरपीएफ जवान की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला
Wed, 18 Nov 2026 01:38 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। मोहल्ला जुगपुरा में मंगलवार तड़के सीआरपीएफ जवान संदीप पाल की पत्नी प्रियंका का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। आरोपों के चलते तीन चिकित्सकों के पैनल और वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया गया।
शहर के मोहल्ला जुगपुरा निवासी प्रियंका (24) के पति संदीप पाल जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ में सिपाही हैं। वह कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। सोमवार देर रात प्रियंका की ससुराल में किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। तड़के करीब चार बजे ससुर मुलायम पाल बाथरूम की ओर गए। दरवाजा खोलकर देखा तो प्रियंका का शव दीवार में लगी कील से साड़ी के सहारे लटका हुआ था। उनके चिल्लाने पर परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। इसके बाद मायके पक्ष और पुलिस को सूचना दी गई।
थाना मदनपुर क्षेत्र के ग्राम परसाटा निवासी मायके पक्ष के लोग भी सुबह जुगपुरा पहुंच गए। मृतका के भाई रवि ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उसकी बहन को परेशान करते थे। आए दिन झगड़ा करते थे। उन्होंने आशंका जताई कि बहन की हत्या की गई है। रवि का कहना था कि यदि प्रियंका ने खुद फंदा लगाया होता तो दीवार पर पेंट उखड़ने या शरीर पर चूड़ियां टूटने जैसे निशान जरूर होते। उसने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, देर शाम तक मायके पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
पति के साथ जम्मू-कश्मीर जाने को लेकर हुई थी अनबन
मृतका के अजिया ससुर हीरालाल ने बताया कि सोमवार शाम उनके बेटे मुलायम ने उन्हें बुलाया था। मुलायम ने बताया था कि बहू झगड़ा कर रही है। इस पर हीरालाल ने प्रियंका से झगड़े का कारण पूछा तो उसने पति के साथ जम्मू-कश्मीर जाने की बात कही। हीरालाल के मुताबिक, उन्होंने प्रियंका को यह कहते हुए जाने से मना कर दिया था कि वहां अभी उसके रहने की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने इसी बात से क्षुब्ध होकर प्रियंका के फंदे से लटककर जान देने की आशंका जताई।
तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
मायके पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों के मद्देनजर तीन चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में मौत का कारण फंदे से लटकना बताया गया है।
शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसकी रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अजय कुमार, सीओ सदर