फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body found in a well in Girar turned out to be that of a weaver from Chhilla ki Charai.

Lalitpur News: गिरार में कुएं में मिला शव छिल्ला की चरई बुनकर का निकला

Tue, 07 Jul 2026 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The body found in a well in Girar turned out to be that of a weaver from Chhilla ki Charai.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/रनगांव। कस्बा गिरार में कुएं से मिला तीन-चार दिन पुराना महिला का शव महरौनी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिल्ला निवासी 65 वर्षीय चरई बुनकर का निकला। परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से बीमार थीं और अक्सर घर से निकलकर रिश्तेदारों के यहां चली जाती थीं।
रविवार शाम कस्बा गिरार में राम-जानकी मंदिर के पास स्थित कुएं में एक वृद्ध महिला का सड़ा-गला शव मिला था। ग्रामीणों ने आशंका जताई थी कि शव ग्राम छिल्ला निवासी चरई बुनकर का हो सकता है। सूचना पर गिरार पुलिस ने चरई के परिजनों को बुलाया। देर रात मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान चरई बुनकर के रूप में की।
विज्ञापन

मृतका के नाती सत्यभान ने बताया कि उनकी दादी पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से बीमार थीं। वह अक्सर घर से निकल जाती थीं और रिश्तेदारों के यहां चली जाती थीं। करीब पांच-छह दिन पहले भी वह घर से चली गई थीं। पहले भी ऐसा होने के कारण परिजनों ने उनकी तलाश नहीं की थी। रविवार रात पुलिस से कुएं में शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यभान ने आशंका जताई कि चरई बुनकर कुएं में गिरने से हादसे का शिकार हुई होंगी। वहीं, पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार शव तीन-चार दिन पुराना होने के कारण काफी सड़-गल चुका था, जिससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। प्रभारी थानाध्यक्ष गिरार त्रिपुरेश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed