फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The bigger the problem, the bigger the penance you should do: Muni Suvrat Sagar

जितनी बड़ी समस्या, उतनी बड़ी करो तपस्या : मुनि सुव्रत सागर

Thu, 15 Jan 2026 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The bigger the problem, the bigger the penance you should do: Muni Suvrat Sagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट/पवा। दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र पवागिरि में बुधवार को सुबह मूलनायक भगवान चमत्कारी बाबा पारसनाथ स्वामी का मस्तिकाभिषेक किया गया। बुंदेली संत मुनि सुव्रतसागर महाराज ने कहा कि जितनी बड़ी समस्या हो, उतनी बड़ी तपस्या करो। पाप कर्म के उदय में हमें अधिक पुण्य का संचय करना चाहिए।
श्री मज्जिजिनेंद्र जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा विश्व शांति महायज्ञ एवं नव गजरथ महामहोत्सव के तीसरे दिन मुनि सुव्रतसागर महाराज के सान्निध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी संजय, सह प्रतिष्ठाचार्य अमित जैन शास्त्री के दिशा निर्देशन में अयोध्या नगरी में अभिषेक शांतिधारा, पूजन-विधान के बाद बालक आदि कुमार का जन्म हुआ। महाराज नाभिराय के दरबार में बधाइयां, सौधर्म इंद्र द्वारा नगर प्रदक्षिणा, इंद्राणी द्वारा बालक आदिकुमार को प्रसूति ग्रह से बाहर लाना और इंद्र को सौंपने का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। मुनि श्री का पाद पृच्छालन कर शास्त्र भेंट दिनेश कुमार, मोहित जैन ने किया।
विज्ञापन

मुनि सुव्रतसागर महाराज ने कहा कि यह पांचवां मौका है, जब इस पावन भूमि पर पंचकल्याणक का कार्यक्रम हो रहा है। कुटुंब के पुण्य से संस्कारी बालक, देश के पुण्य से संत और तीनों लोक के पुण्य से तीर्थंकर भगवान का जन्म होता है। मुनि श्री ने कहा कि संदेह मत करना जब मां की ममता और एक बच्चे के वात्सल्य से सफ़ेद दूध आ जाता है तो भगवान का वात्सल्य और प्रेम तो तीन लोक से होता है तो सफ़ेद रक्त होना कौन सी बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में अयोध्या नगरी से सुमेरु पर्वत पाण्डुकशिला के लिए बालक आदिकुमार को लेकर सौधर्म इंद्र का ऐरावत हाथी पर जुलूस निकाला गया। इसमें सबसे आगे डीजे की धार्मिक धुनों पर नृत्य करती 24 अष्टकुमारी एवं महिलाएं चल रही थीं। बग्गी में सवार 24 सौधर्म इंद्र एवं विधिनायक इंद्र साक्षी दीपक सिंघई थे। हाथी पर सवार राजा नाभिराय डॉ. जयकुमार जैन, सौधर्म इंद्र उत्तमचंद्र जैन, कुबेर इंद्र विजय जैन बामौर थे।

शोभायात्रा अयोध्या नगरी से पाण्डुकशिला पहुंची। कार्यक्रम में पारस भैया, पं. विजय कृष्ण शास्त्री, पं. विनोद कुमार शास्त्री, अभय कुमार, शिखरचंद्र, राजकुमार जैन, अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन, मंत्री जयकुमार जैन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद जैन, उपाध्यक्ष विशाल जैन पवा, उपमंत्री आकाश चौधरी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed