फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The beds in the hospital are full, treatment is being done lying on the ground

Lalitpur News: अस्पताल में पलंग फुल, जमीन पर लेटाकर किया जा रहा इलाज

Fri, 29 Mar 2024 03:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
The beds in the hospital are full, treatment is being done lying on the ground
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। स्थिति यह है कि उन्हें भर्ती करने के लिए पलंग तक नहीं है। मजबूरन, कई मरीजों को जमीन पर लेटकर उपचार कराना पड़ रहा है।
अस्पताल में चार वार्ड हैं। इसके अलावा दस बेड का बुजुर्ग वार्ड भी है। मरीजों को भर्ती करने के लिए कुल 140 बेड हैं। यहां नाक, कान व गला के साथ ही आई सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जिकल के साथ हृदय रोग, चर्म रोग आदि के इलाज की सुविधा है। वर्तमान में वायरल फीवर, खांसी, जुकाम व दस्त आदि के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि चार में तीन मरीज वायरल की चपेट में हैं। 75 फीसदी मरीज वायरल फीवर व खांसी, जुकाम के हैं। दस्त की समस्या के भी अधिक मरीज आ रहे हैं। इससे जिला अस्पताल में काफी भीड़ हो गई है। वार्डों में पलंग फुल हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के महिला सर्जिकल व पोषण पुनर्वास केंद्र में पलंग पूरे भरे हुए हैं। यहां मरीजों को जमीन पर लेटाकर उपचार किया जा रहा है। यही हाल पीकू वार्ड का भी है। यहां पलंग न मिलने से महिला व वृद्ध मरीजों को जमीन पर लेटाकर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्राइवेट वार्ड भी फुल
जिला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में दस कक्ष हैं, इनमें सभी कक्षों में मरीज हैं। लोग सामान्य वार्डों की हालत देखकर प्राइवेट वार्ड मांग रहे हैं, लेकिन यहां भी कक्ष खाली नहीं हैं।
--------
अस्पताल में दो दिन से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ज्यादा मरीज होने से फर्श पर गद्दे डलवा दिए गए हैं।
- डॉ. मीनाक्षी सिंह, अधीक्षक, जिला महिला अस्पताल/प्रभारी जिला अस्पताल पुरुष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed