फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The arrival of peas, lentils and mustard returned to the Galla Mandi.

Lalitpur News: मटर, मसूर और सरसों की आवक से गल्ला मंडी में लौटी रौनक

Thu, 29 Feb 2024 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
The arrival of peas, lentils and mustard returned to the Galla Mandi.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गल्ला मंडी में जिंस की आवक शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा मटर, मसूर व सरसों की उपज आ रही है। एक दिन में छह से सात हजार क्विंटल की आवक से मंडी में रौनक आ गई है। व्यापारियों की दुकानों के सामने अनाज के ढेर लगे हैं। हरी मटर 6000- 6500 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों 5000 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है।

रबी की फसल में दलहनी में मटर व मसूर की कटाई व मड़ाई शुरू हो गई है। कुछ किसान तो उपज की बिक्री के लिए मंडी का भी रुख करने लगे हैं। सरसों की भी कटाई-मड़ाई चल रही है। अभी पूरे मार्च और अप्रैल के पहले पखवाड़े तक कटाई चलती रहेगी। मुख्यालय स्थित नवीन गल्ला मंडी में भी जिंस की आवक होने से मंडी में रौनक है। बुधवार को मंडी में मटर की आवक सबसे अधिक रही। हरी मटर लगभग 3000 से 3200 क्विंटल आई। सफेद मटर एक हजार से 1200 क्विंटल आई। मसूर 300 क्विंटल, सरसों 100 क्विंटल आया। इसके अलावा छह सौ क्विंटल गेहूं की आवक हुई। जानकारों ने बताया कि मंडी में आवक दिनों दिन बढ़ती जाएगी, इससे प्रतिदिन 12 से 15 हजार क्विंटल तक आवक हो जाएगी।
विज्ञापन

---
मंडी में दरों पर एक नजर (प्रति क्विंटल में)
हरी मटर- 6000 से 6500 रुपये
सफेद मटर 3000 से 3500 रुपये
मसूर 5500 रुपये
सरसों 5000 से 6000 रुपये
गेहूं 2200 रुपये प्रति क्विंटल
---
मटर, मसूर व सरसों की फसलें पक गई हैं। कुछ क्षेत्रों में कटाई व मड़ाई के साथ बिक्री भी होनी शुरू हो गई है। मंडी में नई जिंस की आवक शुरू हो गई है।
- राजीव कुमार भारती, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed