{"_id":"65b6b3073fab6d8b2f086395","slug":"the-antics-of-birds-seen-in-govindsagar-dam-through-binoculars-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-109545-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दूरबीन से देखी गोविंदसागर बांध में पक्षियों की अठखेलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दूरबीन से देखी गोविंदसागर बांध में पक्षियों की अठखेलियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। गोविंदसागर बांध पर वर्ल्ड वाचिंग डे पर एक कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग ने कराया। यहां मौजूद पक्षियों की अठखेलियों को दूरबीन के माध्यम से दिखाया गया। साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। बेहतरीन चित्रकला बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुधीर शर्मा ने कहा कि जनपद में जैव विविधता का अनूठा संगम है। यहां के जलाशयों में सर्दी के मौसम में साइबेरिया से पक्षी बिहार करने के लिए आते हैं। वर्ल्ड वाचिंग डे पर सही में जो आनंद दिखाई देता है, वह अन्य किसी जनपद में नहीं है। यहां प्राकृतिक वातावरण में वे अठखेलियां करते हैं। उन्होंने यहां के वेटलैंड का अवलोकन किया और कहा कि इसे विकसित किया जा सकता है। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने कहा कि यहां विभिन्न प्रकार के पक्षी वन क्षेत्रों में प्रवास करते हैं। सर्दी के मौसम में यहां जो विदेशी पक्षी प्रवास करने आते हैं, उन्हें देखने का आनंद ही अलग आता है, क्योंकि ये प्रजाति पूरे वर्षभर देखने को नहीं मिलते।
-- -- -- -- -- -- --
जंगली जानवरों को पकड़ने के उपकरण होंगे मौजूद
प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि जंगली जानवरों को पकड़ने के जरूरी सामान पिंजरा आदि उपलब्ध कराया जाएगा। हाल में देवगढ़ वन क्षेत्र के एक गांव में तेंदुआ आ गया था। उसे पकड़ने के लिए वन विभाग के पास पिंजरा व अन्य उपकरण मौजूद नहीं थे, जिन्हें अन्य जनपदों से मंगाया गया था। इसके बाद तेंदुआ को पकड़कर वापस जंगल में भेजा गया था। इस समस्या के निराकरण कराने का उन्होंने आश्वासन दिया।