फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The animals do not monitor forest officer

जानवरों की मानीटरिंग नहीं करते वन अफसर

Sun, 18 Sep 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 18 Sep 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
 The animals do not monitor forest officer
tiger, lalitpur news - फोटो : amar ujala, lalitpur news
ललितपुर। जिले के वन अफसर वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति संजीदा नहीं हैं। गत दिवस नगर के निकट की वन रेंज में मृत पाए गए तेंदुआ की सूचना अफसरों को दो दिन बाद मिल पाई। यही नहीं, मृत तेंदुआ कहां था, इस पर भी सस्पेंस बना हुआ है।  
विज्ञापन


जंगल में विभिन्न प्रजातियों के वन्य जीव रहते हैं। इनमें नीलगाय, बंदर, चिंकारा, चीतल, जंगली सुअर, लंगूर, जंगली भेड़, खरगोश, सांभर, चौसिंह, रीछ, लकड़बघ्घा, अजगर, कोबरा, चमगादड़, उल्लू, लोमड़ी, सेई आदि जानवर शामिल हैं। शासन स्तर से इनकी सुरक्षा के लिए सेंचुरी जैसे प्रोजेक्टों पर काम किया जा रहा है। ललितपुर में भी महावीर वन्य जीव सेंचुरी बनी हुई है। लेकिन, जंगल में रहने वाले जानवर आज भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसकी प्रमुख वजह वन अफसर वन पशुओं की सुरक्षा के प्रति ज्यादा चिंतित नहीं हैं। इसका ताजा उदाहरण गत दिवस ललितपुर वन रेंज में मिला मृत तेंदुआ है।
विज्ञापन


जंगल में दो दिन तेंदुआ का शव पड़ा रहा और वीट प्रभारी को इसकी भनक तक नहीं लगी। चरवाहे की सूचना पर विभागीय कर्मियों को शव प्राप्त हो सका। यही नहीं, वन कर्मियों को रेंज में तेंदुआ की मौजूदगी का भी सही पता नहीं चल सका। इस संबंध में ललितपुर रेंजर गणेश शुक्ला का कहना है कि जानवर यहां वहां विचरण करते रहते हैं। करीब एक सप्ताह पहले रेंज में तेंदुआ को देखा गया था। लेकिन, उसकी निरंतर मानीटरिंग नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महत्वपूर्ण बात यह है कि झांसी मंडल में तेंदुआ की संख्या निल दर्शाई जा रही है। इससे मृत तेंदुआ मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिले का होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। विभागीय अफसर पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के इंतजार में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed