{"_id":"66c919b54668823d5b021506","slug":"the-anger-of-the-people-troubled-by-the-dilapidated-road-erupted-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-119717-2024-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: खस्ताहाल सड़क से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: खस्ताहाल सड़क से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर आठ के मोहल्ला जुगपुरा में सड़क की समस्या से परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया। देवगढ़ मार्ग पर जाम लगने की सूचना पर सदर क्षेत्राधिकारी व अधिशासी अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर लोगों को जल्द समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
मोहल्ला जुगपुरा में पूर्व प्रधान के बगल वाली गली की सड़क पाइपलाइन से पूरी तरह से जर्जर हालत में हो गई है। नाली का निर्माण न होने से गली में पानी जमा हो रहा था। अब बारिश के पानी से हालत और भी बदतर है। मोहल्लावासियों ने कई बार अधिकारियाें को सूचना दी, लिखित में प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद भी नाली का निर्माण नहीं हो सका। न ही सड़क की हालत में सुधार किया गया।
शुक्रवार को मोहल्लावासियों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित लोगों ने ललितपुर-देवगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाएं भी प्रदर्शन में आगे आ गईं। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गली के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। सड़क खराब पड़ी है। इससे चलना दुश्वार हो गया है। अब बारिश होने से जलभराव हो रहा है। घरों तक में गंदा पानी आ रहा है। सीओ सदर अभय नारायण व अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया शांत कराया। लंबे समय तक जाम लगने से सड़क पर वाहनों की कतार लगी रही।
विज्ञापन
-- -
सड़क व नाली की समस्या को लेकर लोगों ने जाम लगा दिया था। जल्द नाली का निर्माण कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया।
- दिनेश कुमार विश्वकर्मा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद