फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The actions complained of Bundelkhand package

बुंदेलखंड पैकेज के कार्यों की शिकायत

Fri, 23 Oct 2015 12:57 AM IST
ब्यूराे
ब्यूराे Updated Fri, 23 Oct 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। वन विभाग द्वारा बुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत कराए गए निर्माण कार्यों पर फिर सवाल उठने लगे हैं। नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बुंदेलखंड पैकेज के कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि वर्ष 2013-14 में 7,200 हेक्टेयर वन भूमि में करोड़ों रुपये की लागत से कच्चे, पक्के चेकडैम और स्पिल-वे का निर्माण कराया गया। वर्ष 2014-15 में करीब 4,800 हेक्टेयर क्षेत्र में करीब पांच करोड़ रुपये से पौंड तालाब, बंधी व चेकडैम आदि के कार्य कराए गए। अन्य योजनाओं में पौधारोपण आदि कार्य किए गए, लेकिन मौके पर इनका कहीं पता नहीं है।
विज्ञापन


 वन रेंजों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 60 प्रतिशत कच्चे एवं 40 प्रतिशत पक्केे कार्य हुए। इनमें अधिकांश कच्चे कार्य मशीनों से हुए, जबकि स्टीमेट में श्रमिकों से कार्य दर्शाया गया है। पक्के कार्यों की गुणवत्ता बेहद खराब है। जंगलों में उपलब्ध सामग्री खंडा, बोल्डर व बालू का इस्तेमाल कर लिया गया, जबकि खरीद बिल में सामग्री बाहर आने की दर्शाई गई है। यदि बुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत कराए गए निर्माण कार्यों की जांच करा ली जाए तो विभागीय कर्मियों की संलिप्तता उजागर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल भर पुराने काम हैं, इन कार्यों को उच्चस्तरीय अधिकारियों ने देखा है। काम में रोड़े अटकाने के लिए इस तरह की शिकायतें की जा रही हैं।
- वीके जैन
प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed