फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The accused who conspired to murder a spice trader were arrested.

Lalitpur News: मसाला व्यापारी की हत्या की साजिश रचने वाले आरोपी गिरफ्तार,

Sat, 27 Jan 2024 11:35 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
The accused who conspired to murder a spice trader were arrested.
संवाद न्यूज संवाद
विज्ञापन

ललितपुर। पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपियों ने मसाला व्यापारी की हत्या करने की प्लानिंग की थी और व्यापारी की रेकी कर रहे थे। एमपी के एक हत्यारोपी बदमाश को भी अपने गिरोह में शामिल कर रखा था। पुलिस ने शुक्रवार को मसाला व्यापारी की हत्या की प्लानिंग करने वाले पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस जुटी है।
मोहल्ला सुभाषपुरा निवासी मसाला व्यापारी ने अभय चौबे निवासी मोहल्ला चौबयाना, निशांत निगम उर्फ मुन्ना, दीपक कुशवाहा, सुनील कुशवाहा सहित छह लोगों पर छह जनवरी को कैलगुवां तिराहा से रामनगर मोड के पास रास्ता रोककर तमंचा के बाल पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। साथ में 48 हजार रुपये आरोपियों को दे देने की बात कही थी। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की थीं। शनिवार को पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने जो कुछ बताया उसे सुन पुलिस के होश उड़ गए। आरोपियों ने बताया कि रंगदारी न देने पर उन्होंने व्यापारी सुमित अग्रवाल की हत्या करने की प्लानिंग की थी। वे लोग अपने साथी अभय चौबे व उसके साथियों के कहने पर सुमित अग्रवाल की हत्या करने को लगातार रेकी कर रहे थे। उन्होंने अपने गिरोह में मध्य प्रदेश में हत्या के मामले में जेल जा चुके प्रीतम निवासी हरदुआ थाना बनवार जनपद दमोह, हाल युसुफ का मकान मोहल्ला चौबयाना को शामिल कर रखा था। मुख्य आरोपी अभय चौबे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी ने पुलिस टीमों को 25 हजार रुपये का ईनाम दिया है।
विज्ञापन

------------
जमीन की खरीद फरोख्त में मोटा रुपया कमाने की थी जानकारी
आरोपियों ने बताया कि उन्हें व उनके साथी अभय चौबे को जानकारी थी कि सुमित अग्रवाल व अन्य उसके साथियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर जमीन की खरीद फरोख्त करके बहुत रुपया कमाया है। इस कारण से वे लोग सुमित अग्रवाल से रुपया चाह रहे थे और इसके लिए उन्होंने पूरी प्लानिंग की थी। इसके लिए आरोपियों ने एक चार पहिया वाहन भी खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
ये पांच आरोपी हुए गिरफ्तार
आरोपी निशांत निगम उर्फ मुन्ना निवासी मसौराकलां हाल निवासी आजादपुरा, दीपक कुशवाहा उर्फ पेंटर निवासी चौबयाना, सुनील कुशवाहा निवासी चौबायाना, प्रीतम सिंह निवासी हरदुआ हाल निवासी मोहल्ला चौबयाना, राजकुमार कुशवाहा निवासी मोहल्ला चौबयाना हैं।

--------
मसाला व्यापारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि रंगदारी न देने पर उन्होंने व्यापारी की हत्या करने की साजिश रची थी। उनकी रेकी भी कर रहे थे। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जो भी इसमें शामिल होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed