फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The accused arrested for cheating in the name of providing jobs

Lalitpur News: नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Jan 2026 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The accused arrested for cheating in the name of providing jobs
रुपये लेकर थमा देता था फर्जी नियुक्ति पत्र, 2024 में थाना जखौरा में दर्ज हुआ था मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नौकरी दिलवाने के नाम पर रुपये लेने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने के मामले में आरोपी अमर सिंह को जखौरा थाना पुलिस ने क्षेत्र से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
निवासी ग्राम अटेसुआ थाना इटौजा जनपद लखनऊ
जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम बांसी निवासी देवेंद्र पुत्र रामनाथ अहिरवार की तहरीर पर 8 अगस्त 2024 में रामप्रसाद सेन व संजीव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। दोनों पर आरोप था कि उन्होंने देवेंद्र सहित अन्य पीड़ितों को संविदा पर नौकरी दिलवाने के नाम पर रुपये लिए थे और कूटरचित नियुक्ति पत्र दे दिए थे। इस धोखाधड़ी के संबंध में उलाहना देने और रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर झूठे मुकदमे में उन्हें फसाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में जखौरा पुलिस ने रामप्रसाद सेन व संजीव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले की जांच-पड़ताल में अमर सिंह पुत्र राम बहादुर सिंह निवासी ग्राम अटेसुआ थाना इटौजा, जनपद लखनऊ का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस टीम वांछित की तलाश में जुट गई थी। एसपी के निर्देश पर जनपद में कई मामलों में वांछितों को गिरफ्तार करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को थाना जखौरा पुलिस ने आरोपी अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसका साथी रामप्रसाद लोगों की नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लेते थे और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दे देते थे। उनसे मिले रुपयों को आपस में बांट लेते थे। उसने और उसके अन्य साथियों ने पीड़ित देवेंद्र सहित अन्य लोगों की नौकरी लगवाने के बहाने से लाखों रुपये ले लिए और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिए थे। उन लोगों से कह दिया गया कि उनकी नौकरी नगर पंचायत तालबेहट में लग गई है।
इस मामले में अन्य आरोपियों पर कार्रवाई होने के बाद वह छिप-छिपाकर रह रहा था। एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि बेराेजगारों को नौकरी का लालच देकर उनसे धोखाधड़ी और फर्जी नियुक्ति पत्र देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में आगे गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।


भोलेभाले बेरोजगार युवाओं को बनाते थे निशाना
पूछताछ में अमर सिंह ने बताया कि वह और उसके गिरोह के सदस्य जनपद सहित अन्य क्षेत्र के भोलेभाले बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाते थे। उनको विभिन्न विभागों में नौकरी लगवाने का लालच देते थे और इसके नाम पर रुपये एकत्रित करते थे। इसके बाद इनके नाम के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी नियुक्ति पत्र देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed