Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Thalassemia patients increased, 22 units of blood needed every month

Lalitpur News: थैलेसीमिया के मरीज बढ़े, प्रतिमाह लग रहा 22 यूनिट रक्त

Fri, 07 Feb 2025 01:12 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 07 Feb 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Thalassemia patients increased, 22 units of blood needed every month
मेडिकल कॉलेज : डेढ़ साल पहले थे नौ मरीज, अब बढ़कर 13 मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। थैलेसीमिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। डेढ़ वर्ष पहले मेडिकल कॉलेज के रक्तकोष में मरीजों की संख्या नौ थी। अब यह बढ़कर 13 हो गई है। इन मरीजों को प्रतिमाह लगभग 22 यूनिट रक्त तक लग रहा है। हालांकि जनवरी में 26 यूनिट रक्त थैलेसीमिया के मरीजों को दिया गया है। नौ मरीजों को 16 यूनिट रक्त लगता था। अब 13 मरीजों को प्रतिमाह 20-22 यूनिट रक्त लग रहा है। विभाग के अनुसार 13 मरीजों में आठ मरीजों को एक माह में दो बार रक्त लगा रहा है। वहीं, पांच मरीजों को प्रतिमाह एक-एक यूनिट रक्त दिया जा रहा है।

आनुवांशिक है थैलेसीमिया, बच्चे में तीन माह बाद चलता है पता
थैलेसीमिया आनुवांशिक रक्त रोग है। इसकी पहचान बच्चे में तीन महीने में होती है। सामान्य स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में लाल रक्त कणों की उम्र लगभग 120 दिन होती है, लेकिन थैलेसीमिया के रोगी की लाल रक्त कणों की उम्र घटकर सिर्फ 20 दिन हो जाती है। इसका प्रभाव हीमोग्लोबिन पर पड़ता है। हीमोग्लोबिन कम होने से लगातार बीमारियों से ग्रसित रहता है। समय पर उपचार न मिलने पर बच्चे की मृत्यु तक हो सकती है।
विज्ञापन


दो प्रकार का होता है थैलेसीमिया
थैलेसीमिया दो प्रकार का होता है। इसमें एक माइनर व दूसरा मेजर होता है। किसी महिला या फिर पुरुष के शरीर में मौजूद गुणसूत्र खराब होने पर बच्चा माइनर थैलेसीमिया का शिकार बनता है। महिला और पुरुष दोनों के गुणसूत्र खराब होने पर मेजर थैलेसीमिया की स्थिति बनती है। इसमें जन्म लेने के छह माह बाद बच्चे के शरीर में रक्त बनना बंद हो जाता है। इससे बार-बार रक्त चढ़वाने की जरूरत पड़ने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा से सटे मध्यप्रदेश से भी आ रहे मरीज
मेडिकल कॉलेज में जिले के साथ ही सीमा से सटे मध्यप्रदेश के जनपद टीकमगढ़ व अशोक नगर के मरीज आ रहे हैं। इसमें अशोकनगर के तीन और टीकमगढ़ निवासी एक मरीज प्रतिमाह रक्त के लिए आ रहा है।

थैलेसीमिया के 13 मरीजों को 20 से 22 यूनिट रक्त दिया जाता है। वहीं, मध्यप्रदेश के मरीज भी रक्त के लिए आते हैं।
- डॉ. एमएस राजपूत, नोडल अधिकारी, रक्तकोष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed