फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tet examamination will be high security

कड़े पहरे में होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Wed, 08 Jan 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tet examamination will be high security
ललितपुर। जनपद में आठ जनवरी को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) सुचितापूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तगड़ा निगरानी घेरा बनाया गया है। जोनल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं तथा सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। उधर, जिलाधिकारी ने यूपी-टीईटी की तैयारियों को लेकर बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर ने बताया कि 8 जनवरी को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पालियों में (प्रथम पाली सुबह 10 से 12.30 बजे तक तथा द्वितीय पाली 02.30 से 05 बजे तक) आयोजित होगी। प्रथम पाली में 11 केंद्रों पर छह हजार इक्तीस एवं द्वितीय पाली में छह केन्द्रों पर दो हजार आठ सौ सतहत्तर परीक्षार्थी भाग लेंगे। इन केन्द्रों पर प्रथम पाली में 04 जोनल मजिस्ट्रेट, 05 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 11 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 11 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 02 जोनल मजिस्ट्रेट, 02 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 05 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 05 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। परीक्षा को सुचिता, संवेदनशीलता, वृहदता, पारदर्शिता, शांतिपूर्वक एवं सुचारु रुप से संपन्न कराने के लिए स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने स्टेटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने हेतु सीटिंग प्लान के अनुसार उचित व्यवस्था की जाए, परीक्षा कक्ष में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। रिपोर्टिंग टाइम के समय तलाशी के दौरान पुरुष परीक्षार्थियों की तलाशी पुरुष कर्मचारी द्वारा तथा महिला परीक्षार्थियों की तलाशी महिला परीक्षार्थियों द्वारा ली जाए। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकॉर्डर एवं अन्य सुरक्षा सम्बंधी उपकरण सुनियोजित रुप से संचालित होने चाहिए। परीक्षा कक्ष के भीतर दोनों तरफ प्रकाश के लिए विद्युत बल्ब लगे होने चाहिए। 200 मीटर की परिधि में परीक्षा से संबंधित व्यक्ति के अलावा अन्य कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी एवं कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक व अन्य परीक्षा संबंधी अधिकारी एवं कर्मचारी परीक्षा केन्द्र के भीतर स्मार्ट फोन एवं अन्य आपत्तिजनक इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर नहीं जायेंगे। समस्त मजिस्ट्रेटों को वायरलेस सेल फोन दिए जाएंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए बलिराम वर्मा आदि उपस्थित रहे।

परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थी प्रवेश पत्र व बाल पेन साथ ले जाएगा। केंद्र पर पहचान के लिए फोटो पहचान पत्र, प्रशिक्षण प्रमाण पत्र की मूल कापी, इंटरनेट से प्राप्त कापी को सक्षम अधिकारी से प्रमाणित होना चाहिए। कोई भी साथ पाठ्य सामग्री साथ नहीं लाएगा।
- रामशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed