फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Testing was halted due to power failure, 300 patients could not give samples

Lalitpur News: बिजली गुल होने से ठप रही जांच, 300 मरीज नहीं दे सके सैंपल

Sun, 03 Aug 2025 12:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Testing was halted due to power failure, 300 patients could not give samples
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में बिजली व्यवस्था दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को गुल हुई बिजली से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं। पैथोलॉजी की मशीनें न चलने से जांचें ठप रहीं। मरीजों ने दोपहर तक इंतजार किया, इसके बाद मायूस होकर घर लौट गए। दोपहर एक बजे बिजली आने पर जांच शुरू हुई, जिससे महज 80-90 मरीज ही सैंपल दे सके। यहां रोजाना औसतन 400 मरीजों की जांच होती है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह केबल में फाल्ट आने से पैथोलॉजी की बिजली ठप हो गई। बायोकेमिस्ट्री समेत सभी जांच मशीनें बंद हो गईं। चिकित्सीय परामर्श के बाद जांच कराने पहुंचने मरीज पंजीयन तक नहीं करा सके। देखते ही देखते पैथोलाॅजी में मरीजों की भीड़ लग गई। सुरक्षा कर्मियों के लिए भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। गर्भवती महिलाएं अधिक परेशान रहीं। दोपहर तक जांच शुरू होने का इंतजार किया। लेकिन, दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक भी जांच शुरू न होने पर उदास होकर मरीज वापस हो गए। दोपहर करीब एक बजे बिजली ठीक की जा सकी। इसके बाद जांच शुरू की गई। वहीं, महज 80-90 मरीजों के पंजीयन के बाद सैंपल लिए गए। दो बजने पर चिकित्सक ओपीडी से चले गए, लेकिन सैंपल दे चुके मरीजों को भी रिपोर्ट नहीं मिल सकी। इससे मरीजों को बिना उपचार के ही वापस होना पड़ा। वहीं, सीटी स्कैन कक्ष की एसी खराब होने से दूसरे दिन भी जांच ठप रही।
विज्ञापन

---
टार्च की रोशनी में चलते नजर आए मरीज व तीमारदार
अस्पताल में पैथोलॉजी ही नहीं भूतल पर एनसीडी सेल व दवा वितरण कक्ष की गैलरी की बिजली भी कई बार गुल हुई। इससे परिसर में अंधेरा पसरा रहा। लोग मोबाइल की रोशनी में चलते नजर आए। वृद्ध मरीजों व तीमारदारों को ज्यादा समस्या हुई। कई तो गैलरी में बैठकर ही बिजली का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गर्मी से परेशान रहे लोग
दवा वितरण कक्ष के पास काफी भीड़ जुटती है। यहां बिजली के अभाव में पंखा न चलने से मरीजों को खासी परेशानी हुई। मरीज पसीने से तर-बतर हो गए। यही हाल पैथोलॉजी में देखने को मिला। यहां गर्भवती महिलाएं समेत अन्य मरीज और तीमारदार जांच के लिए खड़े रहे। पंखा न चलने से पसीने से परेशान रहे। इसके बाद कई तो बाहर निकल गए। कई जांच की आस में बैठे रहे।

---
लाइन व केबल बदलवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। लाइन में आए फाल्ट को सही कराकर व्यवस्था सुचारु करा दी गई है।-डॉ. मयंक कुमार शुक्ल, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed