फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   terror of panther in madavara range

मड़ावरा रेंज में तेदुआ का आतंक, पालतू जानवरों को खतरा

Tue, 21 Jul 2020 12:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
terror of panther in madavara range
Tendua - फोटो : Tendua
ललितपुर। मड़ावरा वन रेंज अंतर्गत ग्राम वारई में तेंदुआ ने आतंक मचा दिया है। यहां तेंदुआ ने कई पालतू जानवरों पर हमला किया है। जिससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। ग्राम वारई के एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मड़ावरा वन रेंज मध्य प्रदेश की सीमा से लगा हुआ है। इस कारण यहां के कई जानवर मड़ावरा वन रेंज में अक्सर प्रवेश कर जाते हैं। इन दिनों ग्राम वारई में तेंदुुआ की उपस्थिति देखी जा रही है। उसने कई पालतू जानवरों पर हमला बोला है। जिससे आसपास के क्षेत्र में शाम होते ही लोग घरों में दुबक रहे हैं। कई लोगों ने अपने पालतू जानवरों को जंगलों में जाने से रोक दिया है। कई पशुपालक अपने घरों में जानवरों को बांधे रखे हैं। वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी पूरे मामले पर चुप हैं। जिससे ग्रामीणों को मुख्यमंत्री की शरण लेनी पड़ रही है। ऐसा ही एक शिकायती पत्र ग्राम वारई निवासी जानकी सिंह ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें कहा गया कि 19 जुलाई रात दस बजे गांव में एक जंगली तेंदुआ आया और उसने सात गायों, चार बैलों पर हमला बोल दिया। ये सभी जानवर मेरे घर के पास टपरे में बंधे थे। रात में उसने चार गायें मार दी। सुबह देखा कि चार गाय मृत पड़ी हैं। इसके पहले वन कर्मचारियों को इस मामले से अवगत कराया लेकिन उसे पकड़ने की कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि इससे पहले भी कई पालतू जानवरों को तेंदुआ मार चुका है। आए दिन तेंदुआ पालतू जानवरों पर हमला बोल रहा है। यदि इसे पकड़ा नहीं गया तो हम लोगों को जानमाल का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

----
मड़ावरा रेंजर से जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के आसपास से खतरनाक जानवर आ जाते हैं। ग्रामीण इस तरह की शिकायत कर रहे हैं लेकिन वन कर्मियों ने अभी उसे देखा नहीं है, इसलिए तेंदुुआ होने की पुष्टि नहीं हो पा रही है।।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएन सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed