फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Terrified by threats, a female student jumped into a well and took her own life.

Lalitpur News: धमकी से सहमी छात्रा ने कुएं में कूदकर दी जान

Sat, 11 Apr 2026 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Terrified by threats, a female student jumped into a well and took her own life.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ललितपुर/मड़ावरा। स्कूल से घर लौटकर आने के बाद लापता चल रही 11 वीं की छात्रा रमा (17) का शव बृहस्पतिवार की रात कुएं में मिला। छात्रा के भाई ने आरोप लगाया कि छह युवकों की धमकी के डर से उसकी बहन ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ।
छात्रा के चचेरे भाई जयहिंद ने बताया कि आठ अप्रैल को छह युवक उसके घर पर आए थे। उन लोगों ने रमा के भाई सतेंद्र, भाभी और मां मुन्नी की पिटाई कर दी थी। साथ में जान से मारने की धमकी दी थी। विपक्षियों की धमकी से रमा काफी डर गई थी। इस घटना की शिकायत सतेंद्र ने पुलिस से भी की थी। नौ अप्रैल की सुबह रमा जो कि कक्षा 11वीं में पढ़ती थी वह ग्राम सैदपुर के स्कूल में पढ़ने के लिए गई। दोपहर को वह स्कूल से घर आई और बैग रखने के बाद घर से निकल गई। शाम तक जब वह घर नही आई तो उसकी खोजबीन की। रात को रमा का दुपट्टा घर से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित कुएं के पास पड़ा मिला। इस पर परिजनों व गांव के लोगों ने कुएं के अंदर पानी में खोजबीन की। कुछ देर बाद रमा का शव कुएं के अंदर मिल गया।
विज्ञापन


थाना पुलिस ने मृतका के भाई सतेंद्र की तहरीर पर आरोपी नीतेश, सचिन, सौरभ निवासी ग्राम सैदपुर, अनीश निवासी ग्राम पिपरट, निहाल और आनंद निवासी ग्राम सतवांसा के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक रमा की मौत पानी में डूबने से होना पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी की आत्महत्या के मामले में एक आरोपी का रिश्तेदार जो एक कॉलेज में बाबू है कि भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।
------------

मां ने कहा आरोपी करते थे परेशान
मृतका की मां मुन्नी ने आरोप लगाते हुए बताया पुत्री जब स्कूल जाती थी। तब ग्राम सतवांसा और ग्राम पिपरट व सैदपुर के कुछ युवकों द्वारा परेशान किया जा रहा था। 8 अप्रैल को आरोपी युवकों ने घर के सामने हंगामा किया था। आरोपियों ने उसे और उसके बेटे व बहु को पीटा था। पुत्री के लिए गांव वालों के सामने ही बुरी बुरी बातें कर धमकी दी थी। जिसके चलते रमा काफी सदमे थी और आत्मघाती कदम उठा लिया।
----------

शव रखकर किया प्रदर्शन, कहा- बेटी को न्याय दो
शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद किशोरी का शव गांव पहुंचा। यहां आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों और गांव के लोगों ने शव को सड़क पर रख दिया। बेटी को न्याय दो, न्याय दो के नारे लगाते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का काफी प्रयास किया। परिजनों की मांग है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही रमा का अंतिम संस्कार होगा। समाचार लिखे जाने तक जाम की स्थिति बनी हुई थी। पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश में लगी हुई थी।

-------------

छात्रा के भाई की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
रक्षपाल सिंह, सीओ महरौनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed