फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tenth class student hanging sucide

दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 08 Jan 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Tenth class student hanging sucide
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौराकलां में दसवीं के एक छात्र ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगातार आत्महत्या कर ली है। मृतक के शव को मोर्चरी में रखकर पुलिस को सूचित किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को आकाश अवस्थी (16) पुत्र मुन्नालाल अवस्थी घर पर अपने भाई के साथ था। मां खेत पर गई थी। शाम को आकाश ने छोटे भाई छोटू को दुकान पर नमकीन लेने के लिए भेज दिया। जब छोटू नमकीन लेकर वापस लौटा तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी, तब एक व्यक्ति बगल के मकान से अंदर घुसा। जहां पर उसने देेखा की आकाश किचेन की छत के कुंदे से साड़ी से फंदा लगाकर लटका है। उसको फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचित कर दिया गया। मृतक पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह दसवीं कक्षा का छात्र था। लगभग दस वर्ष पूर्व पिता की मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed