फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ten people, including nine children, fall ill after Kanyabhoj; admitted to hospital.

Lalitpur News: कन्याभोज के बाद नौ बच्चों समेत दस की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Wed, 15 Apr 2026 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Ten people, including nine children, fall ill after Kanyabhoj; admitted to hospital.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/पुलवारा। थाना बार क्षेत्र के ग्राम मर्रौली में आयोजित कन्याभोज के बाद नौ बच्चों सहित दस लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल सीएचसी बार में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार हो गया और मंगलवार को सभी अपने-अपने घर लौट गए।
ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार रात गांव के एक धार्मिक स्थल पर कन्याभोज का आयोजन किया गया था, जिसमें खीर-पूड़ी परोसी गई थी। भोजन करने के करीब एक घंटे बाद तीन वर्षीय मनीषा, चार वर्षीय सुहाना, 17 वर्षीय निशा, तीन वर्षीय शिवनय, पांच वर्षीय प्राची, 14 वर्षीय निशा, तीन वर्षीय शुभी, छह वर्षीय वृष्टि, आठ वर्षीय चंदा तथा 40 वर्षीय अंगूरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां शुरू हो गईं। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

परिजन सभी को आनन-फानन में सीएचसी बार लेकर पहुंचे, जहां से चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद सभी की स्थिति में सुधार हो गया। थानाध्यक्ष बार अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली है, हालांकि पुलिस को अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed