फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Temple of education became battleground

शिक्षा का मंदिर बना जंग का अखाड़ा

Mon, 11 Nov 2019 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Temple of education became battleground
Temple of education became battleground
तालबेहट। आए दिन सुर्खियों में रहने वाली नगर की पुरानी शिक्षण संस्था एक बार फिर अध्यापकों की आपसी जंग का अखाड़ा बन गई है। विद्यालय में शैक्षिक वातावारण सुधारने के लिए अध्यापकों की बैठक में दो अध्यापकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

विद्यालय में शैक्षिक वातावरण सुधारने व शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए अध्यापकों की बैठक प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में हो रही थी। उसी समय एक प्रवक्ता और व्यायाम शिक्षक में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक- दूसरे के खिलाफ कोतवाली में शिकायती पत्र दे दिया।
विज्ञापन

प्रवक्ता रामप्रकाश ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में अवगत कराया कि जब शिवदीन पराग अपने विचार रख रहे थे तभी विद्यालय के व्यायाम शिक्षक उत्तेजित होकर अभ्रदता करने लगे तथा मना करने पर गाली- गलौज करने पर आमादा हो गए। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाइ की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, व्यायाम शिक्षक संदीप सिंह ने शिवदीन पराग पर गुंडा, अराजक एवं पागल शब्दों से अपमानित करने एवं रामप्रकाश पर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
दोनों पक्षों ने प्रार्थना पत्र दिए हैं। मामला विद्यालय के अंदर का है, जिसे विद्यालय प्रबंधन समिति को देखना चाहिए। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक तालबेहट
मीटिंग के दौरान कुछ तनातनी अवश्य हुई थी। लेकिन, यह आपस का मामला है। इसे बैठकर हल कर लिया जाएगा।
- रत्नेश कुमार लिटौरिया, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed