फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Tehsil advocates remained on strike for the second day on Saturday also.

Lalitpur News: तहसील अधिवक्ता दूसरे दिन शनिवार को भी हड़ताल पर रहे

Sat, 24 Feb 2024 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Tehsil advocates remained on strike for the second day on Saturday also.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तहसील अधिवक्ता शनिवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। उन्होंने बैनामों में दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया। उनके साथ स्टांप वेंडर व रजिस्ट्री लेखक भी हड़ताल पर रहे। बैनामे प्रभावित होने से राजस्व की हानि हुई। दो दिन में करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
तहसील बार संघ के अधिवक्ताओं के साथ स्टांप वेंडर व रजिस्ट्री लेखक भी हड़ताल पर हैं। सदर रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रतिदिन करीब 30 बैनामे होते हैं। इन बैनामाें से 12 से 13 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। हड़ताल से सीधे राजस्व की हानि हो रही है। अधिवक्ताओं ने बैनामों में सर्किल रेट की विसंगति के कारण हो रही परेशानी को मुद्दा बनाया है। उन्होंने कहा एआईजी ने हाल में आदेश जारी किए हैं, जिसमें वार्डों के सर्किल रेट के आधार पर बैनामे न कर हद बाहर के सर्किल रेट पर बैनामे किए जा रहे हैं। तहसील में आवासीय प्लाटों के दाखिल खारिज न होने पर भी रोष प्रकट किया गया। इस अवसर पर तहसील बार संघ के अध्यक्ष मुन्नालाल जैन, राकेश गौतम, कैलाश नारायण पुरोहित, शंकर लाल रजक, अजय, सुनील कुामर, रामकुमार, राकेश, संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
जिलाधिकारी ने सर्किल रेटों में संशोधन तो किया, जिससे जनपद के अंदर भी कृषि योग्य भूमि के बैनामे होने लगे, लेकिन वार्डों के सर्किल रेटों में बढ़ोतरी से बैनामों में कमी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नालाल जैन, अध्यक्ष तहसील बार संघ।
---------------
तहसील में आवासीय प्लाटों के दाखिल खारिज करने में हीलाहवाली की जा रही है, इससे वादकारियों को परेशानी हो रही है। लंबित वाद निस्तारण के बाद ही हड़ताल समाप्त होगी।
कैलाश नारायण पुरोहित, अधिवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed