फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Teenager hanged herself mourning spread among family members

ललितपुर: किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में पसरा मातम

Mon, 25 Apr 2022 08:43 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर
अमर उजाला ब्यूरो, ललितपुर Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 25 Apr 2022 08:43 PM IST
सार

पिता उसका इलाज ग्लालियर के अस्पताल से करा रहे थे। रविवार शाम को शेर सिंह खेत पर गए और परिवार की महिलाएं पानी भरने बाहर गई थी।

विज्ञापन
Teenager hanged herself mourning spread among family members
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ललितपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुरा निवासी मानसिक रूप से बीमार किशोरी ने गले में फंदा डालकर फांसी लगा ली। खेत से लौटे पिता ने बेटी को फंदे पर लटका देख तत्काल उतारकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


ग्राम कल्यानपुरा निवासी शेर सिंह की पुत्री रश्मी (17) ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई की इसके बाद वह मानसिक बीमार रहने लगी। पिता उसका इलाज ग्लालियर के अस्पताल से करा रहे थे। रविवार शाम को शेर सिंह खेत पर गए और परिवार की महिलाएं पानी भरने बाहर गई थी। घर पर छोटे-छोटे बच्चे थे इसी बीच रश्मि ने कमरे में लगी लकड़ी की बल्ली से रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर लटक गई। शाम करीब 4.30 बजे जब वह खेत से लौटे तो रश्मि को आवाज दी। जवाब न मिलने पर उन्होंने कमरे में देखा तो वह फंदे से लटक रही थी। 
विज्ञापन


बेटी को रस्सी से लटकते देख पिता चीखपुकार करने लगा इसी बीच पानी भरने गईं महिलाएं भी लौट आईं। आनन-फानन में रश्मि के शव को उतार कर जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मेमो भेज कर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed